Raisen Pul Hadsa: रायसेन का नयागांव पुल भरभराकर गिरा
Raisen Pul Hadsa: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल अचानक से भरभरा कर गिर गया। हादसे में में चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब पुल गिरा उस समय यातायात चालू था। पुल के ऊपर से वाहन गुजर रहे थे। पुल टूटने की वजह से पूरी सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया है। सभी घायलों को राबरेली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त दो मोटरसाइकिल पुल से गुजर रही थीं। पुल के साथ ये भी नीचे आ गिरी। इनमें से एक सिहोर जिले के रहने वाले हैं, वहीं दूसरे बरेली के निवासी बताए जा रहे हैं।
read more :Dhar Farmers Protest: धार के खलघाट पर किसानों का आंदोलनकाम कर रहे मजदूरों ने भगाकर बचाई जान
पुल के नीचे निर्माण कार्य चल रहा था, जहां कई मजदूर काम कर रहे थे। पुल को ढहते देख मजदूरों ने तुरंत वहां से भागकर जान बचाई। वही मजदूर समय रहते हट गए, वरना जनहानि अधिक हो सकती थी।
Read More-BLO के साथ मारपीट, SIR फॉर्म मिलने में देरी होने पर भड़की महिलाRaisen Pul Hadsa: 80 से 90 के दशक का पुल
रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बताया की पुल 80 से 90 दशक का है। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए बरेली के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। और घटना की जानकारी ले रहे हैं।
MPRDC की लापरवाही पर उठे सवाल
एमपीआरडीसी (MPRDC) की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। पुल के अचानक गिरने से ग्रामीणों में रोष है। पुलिस और ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं फिलहाल रूट बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।