मध्य प्रदेश

Gwalior: दुकान के बाहर पेशाब कर रहा था शख्स, मना किया तो तान दी पिस्टल

Gwalior Crime News: ग्वालियर के सिरोल क्षेत्र में एक लग्जरी इनोवा कार से उतरने वाला युवक एक दुकान के बाहर सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने लगा। जब दुकान के मालिक की पत्नी और बेटी ने विरोध किया, तो उसने नशे की हालत में कमर से पिस्टल निकालकर सीने पर तान ली और धमकियां देना शुरू कर दिया।

महिलाओं ने मोबाइल से घटना का वीडियो शूट कर लिया

कार सवार युवक करीब 20 मिनट तक पिस्टल लहराते हुए दहशत फैलाता रहा। घटना रविवार देर रात सिरोल स्थित धनवंतरी हॉस्पिटल के पास की है। घटना का वीडियो सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर सामने आया है। फरियादी ने सिरोल थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वीडियो के आधार पर पुलिस उसकी पहचान कर रही है।

कार में आया था युवक

शहर के सिरोल स्थित फूटी कॉलोनी निवासी मुंशीलाल पुत्र रामसिंह जाटव ने पुलिस को बताया कि उनकी धनवंतरी हॉस्पिटल के पास मुंशी बेकरी के नाम से गुमटी है। रविवार रात करीब 10.30 बजे दुकान पर उसकी पत्नी व बेटी मौजूद थे, तभी गोविंदपुरी की ओर से आई एक इनोवा कार MP07-BA-5474 दुकान के पास आकर रुकी। कार से एक व्यक्ति नशे में बाहर आया और दुकान के पास लगी बांस की बांगड़ पर पेशाब करने लगा।

नशे की हालत में था युवक

दुकानदार ने रोका और कहा कि यहां पेशाब मत करो मेरी पत्नी व बेटी यहां खड़ी हुई हैं, लेकिन वह नहीं माना और पेशाब करने के बाद गालियां देने लगा। जब मुंशी की पत्नी सीमा ने गालियां देने से मना किया तो वह चिल्लाया और मुंशी से बोला कि तू सामने आ। जब मुंशी ने उसे भगाने के लिए डंडा उठाया तो उसने अपनी कमर पर रखी पिस्टल निकाल ली और सीने पर तानकर धमकी देने लगा।

20 मिनट तक दिखाया भौकाल

पीड़ित की बेटी ने बनाया वीडियो जब बहस बढ़ गई तो दुकानदार के परिवार को डराने के लिए कार सवार खुलेआम 20 मिनट तक हाथ में पिस्टल लेकर लहराता रहा। जिससे आसपास दहशत फैल गई। इस दौरान दुकानदार की बेटी ने अपने मोबाइल से आरोपी का पिस्टल लहराते हुए वीडियो शूट कर लिया है। Read:- अमेरिका H-1B वीजा के लिए ₹88 लाख वसूलेगा: भारतीयों की नई मुश्किल? Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत - बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट