अन्य
Khushi Vedang Video Viral: खुशी कपूर और वेदांग रैना का हुआ झगड़ा! वीडियो वायरल...
Khushi Vedang Video Viral: रविवार की रात सोनम कपूर की बर्थ डे पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी और इस पार्टी में खुशी कपूर और वेदांग रैना भी पहुंचे। और दोनों को एक - दूसरे से बात करते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में ‘द आर्चीज’ फेम खुशी कपूर और अभिनेता वेदांग रैना के बीच तीखी बातचीत देखी जा सकती है।
आपको बता दें कि, सोनम के 40वें बर्थ डे पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे - करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, करण जौहर, मसाबा गुप्ता सहित अन्य सेलेब्स पहुंचे थे। इन्हीं के बीच, खुशी कपूर और वेदांग रैना की मौजूदगी भी सबका ध्यान खींचने लगी लेकिन इस बार वजह उनकी स्टाइल नहीं, बल्कि उनका पर्सनल मोमेंट था।
Read More: Kangna On Indore Raja Hatyakand: बेवफा सोनम पर भड़कीं कंगना!
वेदांग के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा में भी नज़र आ चुके हैं। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया था।
खुशी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह , वे हाल ही में "लवयापा" में जुनैद खान के साथ नजर आई। इसके अलावा, उन्हें "नादानियां" में इब्राहिम अली खान के साथ भी देखा जाएगा। वह "द आर्चीज" में बेट्टी कूपर के रूप में भी दिखाई दी थीं।
खुशी कपूर और वेदांग रैना वीडियो वायरल....
इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में दोनों सोनम कपूर के बंगले के बाहर गंभीर बहस करते नजर आते हैं। वीडियो में वेदांग को खुशी का हाथ कसकर पकड़ते और खुशी को हाथ छुड़ाते देखा जा सकता है। वेदांग, खुशी को अपना फोन दिखाते हुए कुछ समझाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि खुशी असहज नजर आ रही हैं। दोनों की बॉडी लैंग्वेज से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आपसी बातचीत काफी तनावपूर्ण थी।
View this post on Instagram