मनोरंजन
'War 2' Trailer Out: कियारा और ऋतिक की जोड़ी पहली बार एक साथ, NTR के साथ जबरदस्त भिड़ंत!
War 2 Trailer Out: ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म "वॉर 2" का ट्रेलर 25 जुलाई यानि की आज रिलीज हो चुका है। इस 2 मिनट 35 सेकेंड के इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और दमदार डायलॉग्स के साथ एक शानदार विजुअल एक्सपीरियंस दिखाया गया है। फिल्म में एक बार फिर ऋतिक "कबीर" के किरदार में नजर आ रहें हैं, वहीं साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का एक अलग रुप ही देखने को मिला वो इस फिल्म में विलेन के रुप में नजर आ रहें हैं।
Read More: War 2 Teaser Release: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की टक्कर ने मचाया धमाल…
ट्रेलर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शानदार रिएक्शन सामने आ रहें है। खासकर जूनियर एनटीआर के फैंस ने तो इस मौके को आसमान में सेलिब्रेट किया।
यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई सिद्धार्थ आनंद निर्देशित वॉर का सीक्वल है। पहले पार्ट में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक की जोड़ी थी, जबकि अब ऋतिक को नई कहानी और नए किरदारों के साथ फिर से कबीर के रूप में पेश किया गया है।
इस बार कियारा आडवाणी एक्शन मोड में नजर आ रही हैं, हालांकि उनकी स्क्रीन टाइम लिमिटेड है। फिल्म में एक सीन में कबीर अपने पुराने साथी खालिद रहमानी (टाइगर श्रॉफ) को श्रद्धांजलि देते नजर आते हैं, जो वॉर (2019) की याद दिलाता है।
ऋतिक ने शेयर किया ट्रेलर...
एक्टर ने अपने instagram अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि- "तूफान के लिए तैयार हो जाइए, युद्ध अभी शुरू हो रहा है! #War2 का ट्रेलर आ गया है! #War2 हिंदी, तेलुगु और तमिल में 14 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है! "
View this post on Instagram