मनोरंजन
Rashmika Vijay Romatic Video: विजय देवरकोंडा ने पॉब्लिक में रश्मिका को किया किस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
Rashmika Vijay Romatic Video: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले सगाई की भी खबरे सामने आईं थी, उसके बाद से ही शादी की चर्चाओं में तेजी आ गई हैं, ऐसे में उनका एक रॉमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Read More: Rashmika Vijay Engagement: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की सगाई, जानिए कब है शादी?
हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई।
कुछ समय पहले रश्मिका के बर्थडे पर भी दोनों ने कथित तौर पर एक सीक्रेट वेकेशन एंजॉय किया था। हालांकि, इन अफवाहों को हवा तब मिली जब सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी लोकेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल कर दीं, जो एक जैसी थीं। इससे अंदाजा लगाया गया कि दोनों एक ही जगह छुट्टियां मना रहे थे।
रश्मिका और विजय का वीडियो वायरल...
विजय हाल ही में रश्मिका की आने वाली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे। वहां जैसे ही उन्होंने रश्मिका को देखा उनका हाथ थामा और उनके हाथो को चूम लिया, जिसके बाद रश्मिका मुस्कुराते हुए ब्लश करने लगी।दोनों एक पॉवर कपल की तरह दिखाई दे रहें थे, विजय ने जैसे किस किया उसे देखकर लगा वो सबको बता रहें हैं, यही मेरी प्रेमिका है। वीडियो में विजय की आंखों में रश्मिका के लिए प्यार साफ झलक रहा था, वहीं रश्मिका शर्माती नजर आईं। फैंस ने इस पल को “सबसे प्यारा मोमेंट” बताया।
View this post on Instagram
'सबकी लाइफ में एक विजयदेवरकोंडा होना चाहिए' - रश्मिका
रश्मिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'द गर्लफ्रैंड' फिल्म के प्रमोशन का है, इसमें वो विजय की तारीफ करती है, कहती है, उन्होंने काफी मदद की, फिर मुस्कुराते हुए कहती है- ' एक विजय देवरकोंडा सबके लाइफ में होना चाहिए, उनका होना ब्लेसिंग है।'
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में रश्मिका की खूबसूरती...
रश्मिका पीच पिंक कलर का सूट पहने हुईं है, हाफ पोनी हेयरस्टाइल वो इस ट्रेडिशनल लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी मसूमियत उनके चेहरे पर साफ छलकती है। और जब वो हंसती है तो उनका चेहरा गुलाब की तरह खिल जाता है।
View this post on Instagram