मनोरंजन
Ranveer Singh 40th Birthday: रणवीर सिंह का 40वां बर्थडे आज...
Ranveer Singh 40th Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह अपना 40वां बर्थडे मना रहें हैं। एक्टर किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं, उनकी गिनती फेमस एक्टर्स में होती है। उनका जन्म 6 जुलाई 1985 में मुंबई के सिंधी परिवार में हुआ था, रणवीर को बचपन से ही एक्टिंग और मिमिक्री करने का शौक था। उन्होंने ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मुंबई में की लेकिन फिर आगे की पढ़ाई करने अमेरिका चले गए।
Read More: Khesari Lal New Song Viral: खेसारी लाल ने इस एक्ट्रेस के साथ किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल…
आइए जानते हैं, एक्टर के फिल्मी करियर और उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...
यह फिल्म 10 दिसंबर 2010 को बॉक्स ऑफिस में रिलीज हुई। फिल्म में रणवीर ने दिल्ली के 'बिट्टू शर्मा' का किरदार निभाया और रातो - रात स्टार बन गएं। फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू भी जीता।
इसके अलावा उन्होंने ‘दिल धड़कने दो’ (2015), ‘सिंबा’ (2018) और ‘गली बॉय’ (2019) जैसी फिल्मों में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। ‘गली बॉय’ को न केवल भारत में बल्कि बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी खूब सराहना मिली।
2021 में रणवीर ने फिल्म ‘83’ में क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया, जिसमें उन्होंने भारत की 1983 वर्ल्ड कप जीत की कहानी को दिखाया।
6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, इस स्टार कपल ने अक्टूबर 2018 में अपनी शादी का ऐलान किया और नवंबर 2018 में इटली के खूबसूरत लेक कोमो में ट्रेडिशनल अंदाज में शादी रचाई।
8 सितंबर 2024 को यह जोड़ी माता-पिता बनी, जब दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने "दुआ" रखा।
रणवीर ने 2010 में किया था डेब्यू...
एक्टर ने बहुत ऑडिशन दिए लेकिन उन्हें काफी रिजेक्शन मिला। फिर एक दिन उन्हें कॉस्टिंग डॉरेक्टर शानू शर्मा का कॉल आया और बताया कि यश राज प्रोडक्शन अपने नई फिल्म के लिए नया चेहरा तलाश कर रहें हैं। वह फिल्म थी 'बैंड बाजा बारात' इसके डॉरेक्टर मनीष शर्मा थे और एक्टर ऑडिशन के लिए गए और दिल्ली के एक्सेंट में कई डॉयलाग सुनाए, जिसके बाद डॉरेक्टर ने तय किया की इस फिल्म के हिरो रणवीर सिंह ही होंगे।रणवीर की कुछ हिट फिल्में...
एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ से की। इसके बाद उन्होंने 2013 में आई फिल्म ‘लुटेरा’ में एक गंभीर और संवेदनशील किरदार निभाकर आलोचकों से सराहना हासिल की। रणवीर ने निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ कई बड़ी फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013), ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015) और ‘पद्मावत’ (2018) जैसी ऐतिहासिक और भव्य फिल्में शामिल हैं।एक्टर के फिल्मफेयर और IIFA अवॉर्ड्स...
रणवीर सिंह ने अपने फिल्मी करियर में दमदार परफॉर्मेंस के दम पर फिल्मफेयर और IIFA जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की बात करें तो रणवीर को:-
2011 में ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला। 2016 में ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। 2019 में ‘पद्मावत’ के लिए उन्हें क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला। 2020 में ‘गली बॉय’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता। 2022 में ‘83’ में कपिल देव के रोल के लिए भी उन्हें बेस्ट एक्टर (फिल्मफेयर अवॉर्ड) से नवाजा गया।
View this post on Instagram
IIFA अवॉर्ड्स...
2011 – ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए बेस्ट मेल डेब्यू 2014 – ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के लिए बेस्ट एक्टर 2016 – ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल) 2019 – ‘पद्मावत’ के लिए बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल)रणवीर और दीपिका की प्रेम कहानी, शादी...
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी की शुरुआत अगस्त 2012 में हुई, जब दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।रणवीर और दीपिका की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है। उनकी शादी को लेकर फैन्स और मीडिया में जबरदस्त उत्साह था।
View this post on Instagram
View this post on Instagram