मनोरंजन
Prabhas India's Biggest Superstar: शाहरुख-सलमान को पीछे छोड़ प्रभास बने भारत के सुपरस्टार,सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छिड़ी जंग...
Prabhas India's Biggest Superstar: भारत में फिल्मी सितारों की फैन फॉलोइंग अक्सर उनके घरों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखती है। इन दिनों एक ऐसा सितारा देश भर में सबसे चहेते एक्टर के रूप में उभर कर सामने आया है। तेलुगु फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इस अभिनेता ने अपनी एक्टिंग और करिश्माई व्यक्तित्व से सभी का दिल जीत लिया है। यह सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि प्रभास हैं।
Read More: Piyush Pandey Passed Away: 70 की उम्र में विज्ञापन जगत के महानायक का निधन…
SRK के एक फैन ने एक्स पर लिखा- 'भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार? अच्छी कोशिश है, लेकिन मुंबई से लेकर मोरक्को तक दिलों पर राज करने वाला सिर्फ एक ही बादशाह है - SRK।' एक अन्य फैन ने लिखा- 'लगेसी का ऐलान पोस्टर बनाकर नहीं होता, यह दशकों के जादू, चार्म और ग्लोबल प्यार से पाया जाता है।
एक अन्य फैन ने लिखा- 'प्रभास से कोई बैर नहीं है, उनका कोई अनादर नहीं, लेकिन 'भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार'? क्या सच में?' वहीं, एक यूजर ने आर्यन खान के हाल ही में आई सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड का एक मीम शेयर किया, जिसमें मनोज पाहवा कहते दिख रहे हैं- ‘घंटे का सुपरस्टार।’
कुछ शाहरुख खान और सलमान खान के फैंस ने इसे अपमान के रूप में लिया, जबकि प्रभास के समर्थक इसे सही और उनके बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के अनुसार मानते हैं।