मनोरंजन

Celebrities Wish Birthday PM Modi: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर सेलिब्रिटीज ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं!

Celebrities Wish Birthday PM Modi: आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है। इस अवसर पर दुनिया भर के लोग पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहें हैं। इस मौके पर कई दिग्गज सेलिब्रिटीज जैसे अनुपम खेर, अजय देवगन, शाहरुख खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर , आमिर खान, हेमा मालिनी, सलमान खान, कई सेलिब्रिटीज ने पीएम मोदी को बधाई दी। Read More: Robert Redford Passed Away: हॉलीवुड लीजेंड रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 वर्ष की उम्र में निधन!

शहरुख खान ने पीएम मोदी को दी बधाई...

"आज आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। एक छोटे से शहर से ग्लोबलमंच तक का आपका सफर, आपकी कहानी बेहद प्रेरणादायक रहा है। इस कहानी में आपका अनुशासन, मेहनत और देश के प्रति समर्पण दिखाई देता है, सच तो ये है सर कि 75 साल की उम्र में जो आपकी पेस है जो एनर्जी है वो हम जैसे जवान लोगों को भी पीछे छोड़ देती है। मैं दुआ करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ रहें, तंदरुस्त रहें, मजबूत रहें और खुशहाल रहे।"

आलिया भट्ट ने दी बधाई...

एक्ट्रेस ने पीएम को बधाई देते हुए कहा कि- "प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी लीडरशिप हमारे देश के भविष्य को आकार देती रहे। आपकी सेहत अच्छी बनी रहे।"

आमिर खान ने भी दी शुभकामनाएं...

उन्होंने पीएम को बधाई दी और कहा - "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 75वीं सालगिरह पर ढेर सारी शुभकामनाएं सर, हमारे देश के विकास में आपका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस खुशी के मौके पर हमारी यह प्रार्थना है कि ऊपरवाला आपको लंबी आयु और वह शक्ति दे, जिससे आप भारत को हमेशा आगे ले जाएं, प्रगति और उन्नति की ओर ले जाएं।"

अजय देवगन ने दी बधाई...

उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि - "आपके 75वें जन्मदिन पर मैं और मेरा परिवार दिल से शुभकामनाएं देते हैं। मैंने आपको पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मिला था। आपके सफर में निरंतरता की मिसाल देखने को मिलती है। देश के लिए आपका विजन और निडर नेतृत्व ने भारत को वैश्विक मंच पर अलग पहचान दिलाई है।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अनुपम खेर ने भी दी शुभकामनाएं...

एक्टर ने वीडियो शेयर करके पीएम मोदी को बधाई दी और कहा - "आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी! आपको आपके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत बहुत बधाई! प्रभु आपको लंबी एवं स्वस्थ आयु प्रदान करे! आप आने वाले बहुत सालों तक ऐसी ही उदारता, दृढ़ता, कुशलता, एकाग्रता, और निस्वार्थ भावना से देश का नेतृत्व करें। मेरी मां भी आपको ढेर सारा प्यार भेज रही है! वो तो कह रही थी कि उनकी आपसे बात भी करा दूं! आपकी माता जी की अनुपस्थिति में आपको वो आशीर्वाद देंगी!"

हेमा मालिनी ने दी शुभकामनाएं...

हेमा मालिनी ने पीएम मोदी की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि- "हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मोदी जी, मैं पिछले 11 सालों से आपके साथ जुड़ी हूं और हमेशा आपका समर्थन और प्रोत्साहन मिलता रहा है। आपके 75वें जन्मदिन पर मैं, अपने परिवार और अपनी निर्वाचन क्षेत्र मथुरा के लोगों के साथ आपकी अच्छी सेहत और खुशहाली की प्रार्थना करती हूं। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

सलमान खान ने भी दी बधाई...

विवेक ओबेरॉय ने भी वीडियो शेयर कर दी बधाई...

एक्टर मोहनलाल ने दी बधाई...