मनोरंजन

Paresh Rawal Hera Pheri 3: 'बाबू भैया' के किरदार में नहीं नजर आएंगे परेश रावल, बताई बड़ी वजह!

Paresh Rawal Hera Pheri 3: हेरा फेरी फ्रेंचाइज़ी में ‘बाबूराव गणपतराव आप्टे’ का आइकॉनिक किरदार निभाने वाले परेश रावल अब तीसरी फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। कई लोगों का कहना था कि फिल्ममेकर के साथ अनबन हो गई है, इसलिए परेश रावल ने फिल्म से एग्जिट कर लिया है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पहली बार इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है और फिल्म छोड़ने की असली वजह बताई है। Read More: Vijay Rashmika Dating: विजय ने किया खुलासा, रश्मिका के संग डेटिंग की सच्चाई आई सामने!

"कोई क्रिएटिव डिफ्रेंस नहीं, यह मेरा निजी फैसला था" – परेश रावल

18 मई को परेश रावल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर कहा,
"मैं यह बात रिकॉर्ड पर रखना चाहता हूं कि हेरा फेरी 3 से दूर रहने का मेरा फैसला क्रिएटिव डिफ्रेंस के कारण नहीं था। मैं दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई क्रिएटिव असहमति नहीं है। मैं फिल्म निर्देशक मिस्टर प्रियदर्शन के प्रति अपार प्रेम, सम्मान और विश्वास रखता हूं।"
इस स्पष्टीकरण के जरिए उन्होंने उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि वे मेकर्स से नाराज हैं।

बाबूराव की गैरमौजूदगी ने फैंस को किया निराश...

‘हेरा फेरी’ सीरीज़ की जान कहे जाने वाले बाबूराव यानी परेश रावल की मौजूदगी दर्शकों के लिए एक इमोशनल कनेक्शन रही है। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ उनकी तिकड़ी ने जो हंसी का तूफान मचाया था, उसकी यादें आज भी ताज़ा हैं। ऐसे में 'हेरा फेरी 3' में उनकी अनुपस्थिति फैंस के लिए एक बड़ा झटका है।

प्रियदर्शन की वापसी के साथ हेरा फेरी 3 की तैयारियां..

लगभग 19 साल बाद प्रियदर्शन फिर से हेरा फेरी की तीसरी किस्त बना रहे हैं। पहले खबर थी कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की मूल तिकड़ी फिल्म में वापसी करेगी। लेकिन अब परेश रावल के हटने के बाद यह समीकरण टूट गया है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें थोड़ी कमजोर पड़ गई हैं।

फैंस कर रहे बाबूराव की वापसी की मांग..

फैंस सोशल मीडिया पर लगातार बाबूराव की वापसी की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि हेरा फेरी फ्रेंचाइज़ी अधूरी है परेश रावल के बिना। अब देखना यह होगा कि क्या मेकर्स उनकी मांगों को देखते हुए इस फैसले पर फिर से विचार करेंगे।

परेश रावल की अगली फिल्में – अक्षय कुमार के साथ फिर जोड़ी...

हालांकि ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने के बाद भी परेश रावल और प्रियदर्शन की जोड़ी अलग नहीं हुई है। परेश रावल प्रियदर्शन की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह 'वेलकम टू द जंगल' में भी अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।