मनोरंजन

Panchayat Season 4 Release: फुलेरा में पंचायत चुनाव..बनराकस और प्रधान जी आमने सामने, जानिए किसके नाम हुई प्रधानी...

Panchayat Season 4 Release: मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 4’ 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस सीजन को लेकर दर्शकों और व्यूवर के अलग- अलग रिएक्शन सामने आ रहें है, जहां पहले तीन सीजन में फुलेरा गांव की राजनीति और पंचायत के विभिन्न पहलुओं को बखूबी दिखाया गया था, वहीं चौथे सीजन में अधिक फोकस फुलेरा की राजनीति पर रहा। Read More: Panchayat 4 Trailer OUT: कॉमेडी, रोमांस और राजनीतिक ड्रामा से भरपूर सरप्राइजिंग स्टोरी!

राजनीति का दबदबा...

सीजन 4 में कहानी फुलेरा गांव की पंचायत राजनीति पर फोकस है। पंचायत के प्रधान बनने की लड़ाई और उसके इर्द-गिर्द घुमती राजनीति ने इस सीजन का अहम विषय बनाया। हालांकि कई दर्शक इस बात से थोड़ा निराश हुए कि पूरे 8 एपिसोड में कहानी अधिकतर राजनीति तक सीमित रही और पंचायत के आम जीवन पर उतना जोर नहीं दिया गया।

मेकर्स ने दिए नए ट्विस्ट के संकेत...

सीजन 4 के अंत में बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली। बनराकस उर्फ दुर्गेश की पत्नी क्रांति देवी फुलेरा की नई प्रधान बन गई हैं। पंचायत ऑफिस में मंजू देवी की जगह अब क्रांति देवी का नाम बोर्ड पर लिखा गया है। दूसरी ओर, सचिव अभिषेक त्रिपाठी ने CAT एग्जाम पास कर लिया है और 97% मार्क्स हासिल किए हैं। रिंकी, जो प्रधान की बेटी है, सचिव जी को रिजल्ट दिखाकर खुश होती है। दोनों के बीच अब दिल की बात खुलकर सामने आ चुकी है, लेकिन फुलेरा छोड़ने की बात ने रिंकी का दिल दुखाया है।

इस सीजन में अपने-अपने दमदार किरदारों में की वापसी...

जितेंद्र कुमार – सचिव अभिषेक त्रिपाठी, नीना गुप्ता – मंजू देवी, रघुबीर यादव – ब्रिज भूषण दुबे (पूर्व प्रधान जी), चंदन रॉय – विकास, सानविका – रिंकी, फैसल मलिक – प्रह्लाद, दुर्गेश कुमार – भूषण उर्फ बानराकस, सुनीता राजवार और पंकज झा – अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

दर्शकों और क्रिटिक्स का रिएक्शन...

सचिव जी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार ने अपनी परफॉर्मेंस से फिर से सभी को इंप्रेस कर दिया है। सीजन की शुरुआत मुकदमे की घटनाओं से होती है, जो पिछले सीजन की कहानी से जुड़ी है। हालांकि कुछ दर्शकों ने पंचायत 4 को धीमा और कुछ जगहों पर खींचा हुआ बताया है। फिर भी फैंस को उम्मीद है कि अगला सीजन बेहतर और ज्यादा मजेदार होगा।

पंचायत सीजन 5 में क्या हो सकते हैं बड़े ट्विस्ट?

पंचायत के पांचवें सीजन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। प्रमुख सवाल यह है कि क्या CAT पास करने के बाद सचिव जी फुलेरा और पंचायत ऑफिस छोड़ देंगे या प्यार के लिए वहीं रहेंगे। मंजू देवी की हार से प्रधान जी थोड़े नाराज जरूर हैं, लेकिन संभावना है कि वह राजनीति में वापसी करेंगे। साथ ही अभिषेक का रिंकी को अपने प्यार का इजहार कैसे करेगा, यह भी देखने वाला होगा। उप प्रधान प्रहलाद चा का रोल पिछले सीजन में कम था, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार उनकी भूमिका बढ़ेगी। खुशबू और विकास की लव स्टोरी को भी आगामी सीजन में और विस्तार मिलेगा। सबसे बड़ी उम्मीद यह है कि पंचायत सीजन 5 में फुलेरा गांव के लोगों की असली जिंदगी, उनकी परेशानियों और खुशियों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा, जो इस सीरीज की असली पहचान है।