मनोरंजन

Human Sagar Passed Away: उड़िया सिंगर का 34 साल की उम्र में हुआ निधन!

Human Sagar Passed Away: उड़िया के जाने माने सिंगर हुमाने सागर का 34 साल की उम्र में सोमवार 17 नवंबर को निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन के खराब होने की वजह से हुई। Read More: Salman Khan Parents Anniversary: सलमान खान पिता सलीम और मां सलमा की 61वीं सालगिरह में हुए शामिल…

Human Sagar Passed Away: AIIMS भुवनेश्वर में चल रहा था इलाज...

सिंगर की 14 नवंबर को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद दोपहर करीब 1 बजे उन्हें AIIMS भुवनेश्वर हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि उनके कई महत्वपूर्ण अंग काम करना बंद कर चुके थे। सूत्रो के अनुसार डॉक्टरों ने बताया कि सिंगर एक्यूट ऑन क्रोनिक लीवर फेल्योर, डायलेटेड कार्डियोमियोपैथी और बाइलेटरल न्यूमोनिया से गंभीर रूप से जूझ रहे थे।

Odia Singer Humane: 2 दिन तक चला इलाज...

लगातार दो दिनों तक उनका इलाज जारी रहा, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं आया और 17 नवंबर रात करीब 9:08 बजे उनका निधन हो गया।

मां ने मैनेजर पर लगाएं आरोप...

हुमाने सागर के निधन के बाद उनकी मां शेफाली ने अपने बेटे के मौत का आरोप उनके मैनेजर पर लगाया, उनका कहना है कि सिंगर की तबीयत पहले से ही खराब थी, उसके बाद भी मैनेज और इवेंट ऑर्गेनाइजर्स उन पर लगातार परफॉर्म करने का दबाव डाल रहे थे। हालत बिगड़ने के बाद भी उन्हें स्टेज शो और इवेंट करने के लिए मजबर किया जा रहा था।

ओडिशा के सीएम ने दी सिंगर को श्रद्धांजलि...

ओडिशा के CM मोहन चरण ने अपने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर मशहूर सिंगर हुमाने के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि- "मशहूर सिंगर हुमाने सागर के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका निधन हमारे संगीत और सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति।"