मनोरंजन
'Heer Express' Trailer Out: इमोशन, प्यार, ड्रामा और संघर्ष से भरी एक दिल छू लेने वाली कहानी!
'Heer Express' Trailer Out: बॉलीवुड की फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' का ट्रेलर 15 जुलाई यानि की आज रिलीज हो चुका है। इस फिल्म से दिविता जुनेजा अपना डेब्यू कर रहीं हैं, जो की लीड रोल में हैं। ट्रेलर में इमोशन, प्यार, ड्रामा और संघर्ष सब देखने को मिलता है। इसमें हीर की जर्नी पर ज्यादा फोकस किया गया है।
Read More: Khesari Lal New Song Viral: खेसारी लाल ने इस एक्ट्रेस के साथ किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल…
'हीर एक्सप्रेस' सिर्फ एक मनोरंजक फिल्म नहीं, बल्कि परिवार, सपनों और संघर्ष की गहराई से जुड़ी एक कहानी है, जो दर्शकों को हंसी के साथ-साथ भावनाओं से भी जोड़ने का वादा करती है।
और ट्रेलर की शुरुआत आशुतोष राणा वॉच पहनते हुए एक डायलॉग बोलते हैं- ‘ये वो घड़ी है हीर, जिसे पहनकर मैं अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी जंग लड़ने इंडिया से सात समंदर पार आया था।’ और हीर का किरदार निभा रही दिविता की घोड़े से एंट्री होती हैं।
इसके बाद लंदन से एक लेडी एक कुक ढ़ूढने इंडिया आती है, और हीर के हाथ का खाना उसे पसंद आता है, वो उसे लंडन ले जाती हैं। और वो वहां अशुतोष राणा के घर पहुंच जाती है,
फिर उसकी मुलाकात लंदन में भारतीय लड़के से होती है, जिसका नाम रॉनी होता है, उससे उसकी दोस्ती हो जाती है। फिर हीर मुसीबतो में फसती रहती हैं। रॉनी उसकी हेल्प करता है, और दोनों को एक - दूसरे से प्यार हो जाता है।
आगे हीर को काफी संघर्ष झेलना पड़ता है, हीर और अशुतोष राणा का जरुर कोई कनेक्शन है, वो क्या होगा फिल्म देखकर ही पता चलेगा।