मनोरंजन

Govinda Apology Controversy: पॉडकास्ट में सुनीता के बयान से मचा बवाल, पत्नी की गलती पर गोविंदा ने मांगी माफी!

Govinda Apology Controversy: बॉलीवुड के जाने - माने एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के पारिवारिक पुजारी पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद गोविंदा ने अपने पुजारी से उनकी पत्नी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। Read More: Big Boss 19 Update: तान्या को हुआ अमाल से प्यार! 5 कंटेस्टेंट होंगे नॉमिनेट…

4 नवंबर को जारी एक वीडियो में उन्होंने कहा —

“आदरणीय पंडित मुकेश शुक्ला जी अत्यंत योग्य, प्रमाणिक और बड़े गुणी व्यक्ति हैं। यज्ञ-विधि और प्रयोग की गहरी समझ रखने वाले ऐसे चुनिंदा लोग उत्तर प्रदेश में बहुत कम हैं। मुझे लगता है कि आप और आपका परिवार उन्हीं में से एक हैं।”

गोविंदा ने पत्नी के शब्दों पर जताया खेद....

एक्टर ने आगे कहा —

“मेरी आदरणीय धर्मपत्नी ने आपके विषय में कुछ अपशब्द कहे, उसके लिए मैं दिल से क्षमाप्रार्थी हूं और उनका खंडन करता हूं। पंडित मुकेश जी और उनका परिवार मुश्किल समय में मेरे साथ रहा है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि- 'उनके और पंडित परिवार के बीच वर्षों से सम्मानजनक संबंध रहे हैं, और वो हमेशा उनके आशीर्वाद के आभारी रहेंगे।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

सुनीता आहूजा के बयान से शुरू हुआ विवाद...

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक्टर पारस छाबड़ा के साथ एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। बातचीत के दौरान पारस ने कहा — “हर ज्योतिषी सही नहीं होता।” इस पर सुनीता ने जवाब दिया — “हमारे घर में भी एक है, गोविंदा का पुजारी। वो पूजा करवाते हैं और दो लाख रुपए लेते हैं। मैं कहती हूं खुद पूजा करो, उनकी कराई पूजा से कुछ नहीं होता।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Paras S Chhabra (@paraschhabra)

‘भगवान अपने हाथों की पूजा ही स्वीकार करते हैं’ – सुनीता

सुनीता ने पॉडकास्ट में आगे कहा —

“भगवान आपके अपने हाथों से की गई पूजा स्वीकार करते हैं। मैं किसी को पैसे देकर भक्ति नहीं करती, डरने वाला ही डरता है।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया था। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावना से जोड़ते हुए आपत्ति जताई।

अब गोविंदा ने मामले पर लगाई विराम रेखा...

सुनीता के बयान पर बढ़ते विवाद को देखते हुए गोविंदा ने आगे आकर माफी मांगते हुए स्थिति को शांत करने की कोशिश की। उनका यह कदम सोशल मीडिया पर संवेदनशील और परिपक्व निर्णय के रूप में सराहा जा रहा है।