मनोरंजन

Diljit Border 2 FWICE Ban Lifted: FWICE ने दिलजीत दोसांझ पर लगाया प्रतिबंध हटाया, अब ‘बॉर्डर 2’ में करेंगे काम!

Diljit Border 2 FWICE Ban Lifted: फिल्म इंडस्ट्री के जाने – माने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म सरदार जी 3 को लेकर विवादो में घिरे हुए हैं। इस फिल्म में पकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर है, जिसकी वजह से लोग दिलजीत को भी भारत में बैन करने की मांग कर रहें थे। और उनकी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' से भी उन्हें हटाने की मांग कर रहें थे इस पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज (FWICE) ने भी एक्टर को 'बॉर्डर 2' से हटाने को कहा था। लेकिन इस कॉन्ट्रोवर्सी के बीच दिलजीत ने बॉर्डर 2 के शूटिंग की एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसके बाद से यह साफ हो गया है, कि दिलजीत को बॉर्डर फिल्म से नहीं हटाया जाएगा। Read More: Tara Sutaria Veer Pahariya Dating: क्या तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं वीर पहाड़िया?

दिलीजत ने शेयर किया वीडियो...

एक्टर के बैन की मांग बीच उन्होंने 'बॉर्डर 2' की शूटिंग की एक वीडियो क्लिप अपने सोशल माडिया अकाउंट पर शेयर की। क्लिप में वह फ्लाइंग ऑफिसर के रुप में नजर आ रहें हैं। और बैकग्राउंड में "के घर कब आओगे" गाना बज रहा हैं। इसमें वो काफी कूल लग रहें हैं। और इससे यह साफ भी हो गया की वो 'बॉर्डर 2' फिल्म में नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग फिल्म करने पर फंसे दिलजीत दोसांझ...

दिलजीत दोसांझ, जो फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ नजर आने वाले हैं, को लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज (FWICE) ने आपत्ति जताई थी। फेडरेशन ने इस मुद्दे पर सनी देओल, भूषण कुमार और इम्तियाज अली को पत्र लिखकर अपील की थी कि वे दिलजीत के साथ काम करने पर पुनर्विचार करें।

‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत पर सवाल...

फेडरेशन का कहना था कि एक देशभक्ति आधारित फिल्म 'बॉर्डर 2' में पाक कलाकार के साथ काम करने वाले अभिनेता को लेना अनुचित हो सकता है। उन्होंने खासतौर पर सनी देओल से फिल्म में दिलजीत के साथ काम करने पर दोबारा सोचने की अपील की थी।

भूषण कुमार ने की फेडरेशन से बात, FWICE ने वापस लिया आदेश..

हाल ही में एक इंटरव्यू में FWICE के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने खुलासा किया कि भूषण कुमार ने फेडरेशन से दिलजीत की शूटिंग जारी रखने की गुजारिश की थी। फेडरेशन ने इस पर सहमति जताई और अब दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा बने रहेंगे।

"कभी नहीं लूंगा दिलजीत को अपनी फिल्मों में" - अशोक पंडित

हालांकि, निर्माता और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कहा कि वे दिलजीत दोसांझ को भविष्य में अपनी किसी भी फिल्म में कास्ट नहीं करेंगे। उन्होंने FWICE को इस बाबत एक चिट्ठी भी भेजी है और कहा कि दिलजीत के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा।

'बॉर्डर 2' की रिलीज डेट तय – 23 जनवरी 2026

अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।