मनोरंजन
Family Man Season 3: फैंस का इंतजार खत्म! रिलीज डेट का हुआ ऐलान...
Family Man Season 3: मोस्टअवेटेड वेब सीरीज 'The Familiy Man Season 3' की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने 28 अक्टूबर मंगलवार को एक दिलचस्प वीडियो जारी करते हुए बताया कि सीरीज का तीसरा पार्ट 21 नवंबर 2025 को रिलीज होगा। शो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
Read More: Baseer Ali On bigg boss 19: बसीर अली ने उठाए मेकर्स पर सवाल, बताई बिग बॉस की रियलिटी!
मनोज बाजपेयी फिर दिखेंगे श्रीकांत तिवारी के रोल में
सीरीज में एक बार फिर मनोज बाजपेयी अपने सुपरहिट किरदार श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे। इस बार भी कहानी एक सामान्य दिखने वाले फैमिली मैन की है जो असल में एक सीक्रेट एजेंट है। डबल लाइफ और खतरनाक मिशन की यह कहानी इस बार पहले से ज्यादा दमदार होने वाली है।घरेलू हलचल के साथ धमाकेदार एंट्री...
रिलीज डेट टीजर में प्रियामणि ने शो में सुचि तिवारी के किरदार के रूप में वापसी की है। वीडियो में वह बताती हैं कि:- उनकी बेटी धृति अब कॉलेज जा रही है, बेटा अथर्व बैले डांस सीख रहा है। लेकिन "तिवारी जी चार साल से वहीं अटके हैं!" इसके बाद वीडियो में मनोज बाजपेयी की दमदार एंट्री होती है, जो हर जगह कुछ गुनगुनाते नजर आते हैं—कभी डेंटिस्ट के पास तो कभी मिशन पर। आखिर में उनका डायलॉग आता है—"Aa raha hoon..."
View this post on Instagram