मनोरंजन

BIG Boss 19 Wild Card Entry: गर्दा उड़ाने बिग बॉस हाउस पहुंचेंगे एल्विश यादव और दीपक चाहर!

BIG Boss 19 Wild Card Entry: टीवी का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 19 आए दिन सुर्खियों में बना रहता है, कभी किसी विवाद की वजह से तो कभी किसी कंटेस्टेंट की वजह से चर्चा में बना ही रहता है, 5 अक्टूबर यानि की आज वीकेंड के वार में गेस्ट के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और सिस्टम को हैंग करने वाले एल्विश यादव नजर आएंगे। आज का एपिसोड मस्ती और फुल एंटरटेनमेंट से भरा रहेगा। Read More: Bigg Boss 19: अभिषेक-शहबाज के बीच हाथापाई, पूरे सीजन के लिए हुए नॉमिनेट, अमाल-कुनिका की भी जबरदस्त बहस

एल्विश जाएंगे बिग बॉस हाउस के अंदर...

फेमस यूट्यूबर और एक्टर एल्विश सभी कंटेस्टेंट से मिलेगें और अंदर कई मजेदार टॉस्ट करवाएंगे। एल्विश जाएं और मजा न आए ऐसा होना मुश्किल है, आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। एल्विश नए लुक में आएंगे नजर..

इस वीक ही होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री...

बीते दिन एपिसोड खत्म होने के दौरान सलमान खान ने बताया की। इस वीक वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। बताया जा रहा है कि, वाइल्ड कार्ड में आने वाले कंटेस्टेंट दीपक चाहर के परिवार से ही कोई होगा।

चाहर या उनकी बहन कौन लेगा एंट्री..

चहर की बातों से लगा की। उनकी ही एंट्री वाइल्ड कार्ड के जरिए होने वाली है। क्योकि सलमान खान पहले उनसे कहते है कब से इंतजार था लोगों को दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की। फिर कहत हैं, आपकी तो पूरी फैमिली ने बिग बॉस की अच्छे से पड़ताल की होगी तो चहर कहते हां और साथ ही कहते हैं कि क्रिकेट खेलने से टफ है बिग बॉस हाउस में रहना, वहां हम किसी को जानते ही नहीं और पता नहीं किससे दोस्ती होगी या दुश्मनी। फिर सलमान कहते है, क्या लगते है जितने के चांसेस कितने है तब क्रिकेटर जवाब में कहते हैं कि जब अंदर जाएंगे तब पता चलेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दीपक चहर की जगह उनकी बहन की एंट्री होगी।

बीते एपिसोड की बात करें तो..

सलमान खान ने कुनिका और नेहल की लगाई क्लास...

बीते एपिसोड में शनिवार को वीकेंड के वार में बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने कुनिका, नेहल, जीशान और अशनूर की लगाई क्लास वहीं तान्या मित्तल, अमाल, नीलम, मृदुल की तारीफ की।