मनोरंजन
Battle Of Galwan Teaser: सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया शानदार तोहफा!
Battle Of Galwan Teaser: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर एक्टर ने अपने फैंस को तोहफा दे दिया है, एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर आउट हो चुका है। टीजर देख फैंस में फिल्म देखने की एक्साइट बढ़ गई है। लोगों को सलमान खान का लुक काफी पसंद आ रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस संघर्ष में चीन के 43 सैनिक मारे गए, जबकि भारत की तरफ से कर्नल बी. संतोष बाबू समेत 20 जवान शहीद हुए थे। यह फिल्म इसी दर्दनाक और बहादुरी से भरी घटना को पर्दे पर उतारेगी।
Battle Of Galwan Teaser: कैसा है टीजर?
टीजर की शुरुआत सलमान के एक डायलॉग से हुई जिसमें सलमान खान कहते है कि - 'जवानो याद रहें जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत मिले तो सलाम करना और कहना...' तो इस पर फौजी कहते है कि - 'आज नहीं फिर कभी'। यह भारत और चीन के बीच हुई ऐतिहासिक घटना पर आधारित है, यह घटना इंडियन आर्मी के साहस और वीरता की मिसाल मानी जाती है। यह फिल्म देशभक्ति प्रेम और इमोशन से भरी हुई रहेगी। Also Read-टीजर के आखिर में सलमान एक डायलॉग बोलते हैं कि- 'मौत से क्या डरना उसे तो आना है'
View this post on Instagram