मनोरंजन
Akshay on Cyber Awareness: बेटी संग हुई शर्मनाक घटना के बारें में बताकर अक्षय ने सभी को किया अलर्ट!
Akshay on Cyber Awareness: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी कंट्रोवर्सी की वजह से इस बार वो अपनी बेटी नितारा की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं।
Read More: Rashmika Vijay Engagement: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की सगाई, जानिए कब है शादी?
दरअसल, अक्षय कुमार राज्य पुलिस मुख्यालय में आयेजित साइबर जागरुकता माह 2025 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। और उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
अक्षय कुमार ने किया चौकाने वाला खुलासा...
एक्टर ने साइबर जागरुकता समारोह में शामिल हुए और साइबर क्राइम के बारें में बात करते हुए उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुई एक घटना के बारें में बताया।उन्होंने कहा -
‘मैं आप सभी को एक छोटी सी घटना बताना चाहता हूं जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर घटी थी। मेरी बेटी वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ वीडियो गेम ऐसे होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ खेल सकते हैं। जब आप खेल रहे होते हैं तो कभी-कभी उधर से एक मैसेज आता है। तो जब नितारा खेल रही थी तो वहां से एक मैसेज आया, क्या आप मेल हैं या फीमेल? तो उसने फीमेल क्लिक करके जवाब दिया। फिर उसने एक मैसेज भेजा। क्या आप मुझे अपनी न्यूड तस्वीरें भेज सकते हैं? यह मेरी बेटी थी। उसने सब कुछ बंद कर दिया और उसने जाकर मेरी पत्नी को बताया, इस तरह चीजें शुरू होती हैं। यह भी साइबर अपराध का एक हिस्सा है।’#Mumbai: साइबर जागरूकता माह की शुरुआत पर अभिनेता अक्षय कुमार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने एक निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे मासूम दिखने वाली ऑनलाइन बातचीत भी कभी-कभी खतरनाक साबित हो सकती है। अक्षय ने कहा कि लापरवाही से ऐसी स्थितियां साइबर… pic.twitter.com/oaLf471YFw
— Priti Chauhan (@journopriti) October 3, 2025