मनोरंजन

70th Filmfare Awards: 70वीं फिल्ममेकर अवॉर्ड सेरेमनी आज, 17 साल बाद SRk करेंगे होस्ट...

70th Filmfare Awards: गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को 70वीं फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन होने जा रहा है। अहमदाबाद के EKA एरेना स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से कार्यक्रम शुरु होगा। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 17 साल बाद इस सेरेमनी को होस्ट करने वाले हैं। Read More: Sachin Launches Sports Brand: सचिन तेंदुलकर ने लॉन्च किया अपना स्पोर्ट्स ब्रांड ‘टेन एक्स यू’,जानिए क्या है मिशन? बता दें इस, कार्यक्रम में एंट्री टिकट की कीमत 5 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक रखी गई है।

कई सितारे पहुंच चुके अहमदाबाद...

कई सेलिब्रिटी तो अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की लिस्ट 28 सितंबर को जारी हुई थी। इस साल 'लापता लेडीज' ने 24 नॉमिनेशन हासिल कर इतिहास रच दिया है, जो फिल्मफेयर के 70 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा है। इसके पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' के पास था उस फिल्म के नाम 23 नॉमिनेशन रहें हैं। वहीं इस साल बेस्ट फिल्म के लिए ‘स्त्री 2’ को 8 और ‘भूल भुलैया 3’ को 5 नॉमिनेशन मिले हैं। अगर ‘लापता लेडीज’ 13 या उससे ज्यादा अवॉर्ड जीतती है, तो यह गली बॉय का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

फिल्मफेयर का इतिहास और दिलचस्प तथ्य...

फिल्मफेयर अवॉर्ड की शुरुआत 1954 में हुई थी। पहली सेरेमनी में केवल 5 कैटेगरीज में अवॉर्ड बांटे गए थे। 1. पहली बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘दो बीघा जमीन’ को मिला। 2. पहली बेस्ट एक्ट्रेस बनीं मीना कुमारी (फिल्म बैजू बावरा के लिए) और बेस्ट एक्टर दिलीप कुमार (फिल्म दाग के लिए)। 3. हॉलीवुड के ग्रेगोरी पेक को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में बुलाया गया था, लेकिन फ्लाइट लेट होने के कारण उन्होंने सिर्फ डिनर अटेंड किया।

रिकॉर्ड और ट्रॉफी की खास बातें...

1. शाहरुख खान और दिलीप कुमार के नाम 8-8 बेस्ट एक्टर अवॉर्ड हैं। 2. सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स का रिकॉर्ड गुलजार (22) के पास है, इसके बाद ए. आर. रहमान (17), अमिताभ बच्चन (16) और शाहरुख खान (15) का नाम आता है। 3. फिल्मफेयर ट्रॉफी को ‘द ब्लैक लेडी’ कहा जाता है, जिसका वजन 5 किलो है और ऊंचाई 46.5 सेंटीमीटर है। 4. 25 साल पूरे होने पर विजेताओं को चांदी की ट्रॉफी, जबकि 50 साल पूरे होने पर गोल्डन जुबली पर सोने की ट्रॉफी दी गई थी। आमिर खान ने बहिष्कार किया फिल्मफेयर फंक्शन! 1995 में फिल्म रंगीला के लिए आमिर खान को नॉमिनेशन तक नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने फिल्मफेयर फंक्शन का बहिष्कार कर दिया। इसके पहले भी फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ को अवॉर्ड नहीं मिला था।