मनोरंजन
Dharmendra Hospital Discharge: मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से धर्मेंद्र डिस्चार्ज, अब घर पर ही होगा इलाज...
Dharmendra Hospital Discharge: बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उनके डॉक्टरों ने बताया कि अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा, जैसा कि परिवार की इच्छा थी।
Read More: Amitabh Bachchan Post: धर्मेंद्र की हालत नाजुक, अमिताभ बच्चन का पोस्ट देख फैंस हुए भावुक…
सांस लेने में थी दिक्कत...
एक्टर को सासं लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से धर्मेंद्र कभी हॉस्पिटल में भर्ती हो रहें हैं, तो कभी घर लौट रहें हैं।डिस्चार्ज के बाद सुरक्षा के इंतजाम...
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद धर्मेंद्र एम्बुलेंस से अपने जुहू स्थित घर लौटे। पुलिस ने मीडिया और भीड़ को रोकने के लिए उनके घर के पास वाली गली बंद कर दी।
View this post on Instagram
फर्जी खबरों पर परिवार की नाराजगी..
11 नवंबर की सुबह मीडिया में धर्मेंद्र के निधन की फर्जी खबरें फैल गईं। इसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी उसमें लिखा कि- "मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद।"हेमा मालिनी ने X पर पोस्ट कर जताई नराजगी...
"जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।"परिवार और करीबी अस्पताल में मौजूद...
धर्मेंद्र से मिलने के लिए मंगलवार रात को उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल अस्पताल पहुंचे। बॉबी भावुक नजर आए।
View this post on Instagram