छत्तीसगढ़
CCM Sujatha Surrenders:1 करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता ने किया सरेंडर, पति और साथियों के मारे जाने के बाद हथियार पुलिस के सामने डाले
one crore rewardee naxalite sujatha surrenders: छत्तीसगढ़-बस्तर में सक्रिय रही 1 करोड़ रुपये की इनामी महिला नक्सली सुजाता ने तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। यह कदम सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और साथियों के मारे जाने के दबाव के बाद आया.
बस्तर की सक्रिय नक्सली का सरेंडर
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में लंबे समय से सक्रिय रही नक्सली संगठन की सेंट्रल कमेटी की सदस्य सुजाता ने तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डालकर सरेंडर कर दिया। सुजाता पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। उसे बस्तर में हुई कई बड़ी नक्सल घटनाओं में शामिल बताया जाता है। खबर के अनुसार, सुजाता दक्षिण सब-ज़ोनल ब्यूरो की इंचार्ज थी और नक्सल कमांडर किशनजी की पत्नी रही। हालांकि, किशनजी पहले ही एनकाउंटर में मारे जा चुके थे। पति और अन्य साथियों के मारे जाने के बाद सुजाता ने नक्सल संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।