छत्तीसगढ़
School Holiday: छत्तीसगढ़ में बच्चों को मौज ही मौज! दशहरा-दिवाली पर 16 दिन स्कूल-कॉलेज बंद, जानिए पूरी छुट्टियों की लिस्ट
chhattisgarh school holidays: छत्तीसगढ़ के स्कूल और कॉलेजों में 2025-26 के लिए छुट्टियों का बड़ा ऐलान हो चुका है। केंद्रीय अवर सचिव के आदेश के अनुसार, इस बार दशहरा और दिवाली के दौरान कुल 16 दिन तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का भी पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया गया है।
दशहरा और दिवाली की छुट्टियां कब-कब होंगी?
दशहरा की छुट्टियां:
29 सितंबर 2025 से 4 अक्टूबर 2025 तक (6 दिन) साथ ही 28 सितंबर और 5 अक्टूबर रविवार होने के कारण कुल 8 दिन स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
दिवाली की छुट्टियां:
20 अक्टूबर 2025 से 25 अक्टूबर 2025 तक (6 दिन) 19 अक्टूबर और 26 अक्टूबर रविवार होने की वजह से दिवाली की छुट्टियों में भी कुल 8 दिन का अवकाश होगा।शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन वेकेशन का शेड्यूल
शीतकालीन छुट्टियां:
22 दिसंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक कुल 6 दिनग्रीष्मकालीन छुट्टियां:
1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक कुल 46 दिनकुल छुट्टियों का सारांश
| अवकाश का प्रकार | अवधि | कुल दिन |
| दशहरा छुट्टी | 29 सितंबर - 4 अक्टूबर 2025 | 6 दिन (8 दिन स्कूल बंद) |
| दिवाली छुट्टी | 20 अक्टूबर - 25 अक्टूबर 2025 | 6 दिन (8 दिन स्कूल बंद) |
| शीतकालीन अवकाश | 22 दिसंबर - 27 दिसंबर 2025 | 6 दिन |
| ग्रीष्मकालीन अवकाश | 1 मई - 15 जून 2026 | 46 दिन |
| कुल | - | 64 दिन |