अन्य

Bastar Flood: बस्तर में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सीएम साय ने दिए हरसंभव मदद के निर्देश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग में बाढ़ से प्रभावित हर परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के कलेक्टर व अधिकारियों से राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की।

पीड़ा कम करना प्रशासन की जिम्मेदारी – सीएम साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की पीड़ा को शीघ्र कम करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में प्रशासन को मजबूती से लोगों के साथ खड़ा रहना चाहिए।

अब तक का नुकसान

बाढ़ से 8 लोगों की मौत हुई है। 96 मवेशियों की मृत्यु हुई। 495 घर, 16 पुल व पुलिया क्षतिग्रस्त। 2,000 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किए गए। कई मुख्य सड़कें, नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

NH63 भी क्षतिग्रस्त

दक्षिण बस्तर में आई बाढ़ ने NH63 को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। तुमनार के पास लगभग 1 किमी तक आधी सड़क बह गई। इसके अलावा तेलंगाना और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली सड़क भी टूट गई है।

राजस्व मंत्री का बयान

राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा ने बताया कि बाढ़ से भारी क्षति हुई है और सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव राहत मुहैया कराएगी। Read More :- इंडिगो को बड़ी राहत: टर्किश बोइंग 777 की लीज अब फरवरी 2026 तक बढ़ी Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !