सनातन
Curfew Wali Mata Mandir: नारियल में अर्जी लिखकर पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं!
Curfew Wali Mata Mandir: भोपाल के पुराने शहर में स्थित Curfew Wali Mata Mandir न केवल अपने अनोखे नाम के लिए बल्कि इसके पीछे छुपी कहानी के लिए भी प्रसिद्ध है। सोमवारा चौराहे, पीरगेट क्षेत्र में स्थित यह मंदिर आज भोपाल के धार्मिक और सांस्कृतिक मानचित्र पर एक पहचान बन चुका है। भक्त यहां नारियल में अपनी अर्जी लिखकर माता के चरणों में चढ़ाते हैं और मान्यता है कि मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है।
Read More: Elvish Yadav Vrindavan Visit: एल्विश यादव पहुंचे वृंदावन, लिया प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद…
कर्फ्यू वाली माता का नाम कैसे पड़ा?
यह मंदिर लगभग चार दशक पुराना है। साल 1981 में नवरात्रि के समय जयपुर से माता की मूर्ति लाई गई थी। स्थापना को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच विवाद हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में करीब 20 दिनों तक कर्फ्यू लगना पड़ा।आखिरकार, एक माह बाद प्रशासन ने मंदिर स्थापना की अनुमति दी और तभी से इस मंदिर को ‘कर्फ्यू वाली माता मंदिर’ के नाम से जाना जाने लगा।
View this post on Instagram