सनातन
Mahishasur Vadh Place CG: ऐसी जगह जहां मां दुर्गा ने किया था महिषासुर का वध, आज भी मौजूद माता के पदचिन्ह...
Mahishasur Vadh Place CG: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित बड़े डोंगर की पहाड़ी न केवल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है, बल्कि यह धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी बेहद खास है। लोक मान्यता है कि यहीं मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था। आज भी इस पहाड़ी पर शेर के पंजों, भैंसे के सींग और माता के पदचिन्ह जैसी आकृतियां दिखाई देती हैं, जिन्हें लोग आस्था का प्रमाण मानते हैं।
Read More: Mouthwash Benefits and Risks: जानिए माउथवॉश के फायदे और रोजाना इस्तेमाल के नुकसान!
देवताओं ने जब मिलकर मां दुर्गा की रचना की, तब उन्होंने महिषासुर से भयंकर युद्ध किया और अंततः उसका वध कर दिया। स्थानीय मान्यताओं के मुताबिक, यह युद्धभूमि छत्तीसगढ़ का बड़ा डोंगर ही था। इसी वजह से यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए पवित्र माना जाता है।
इतिहासकारों के अनुसार, बड़े डोंगर का महत्व इससे भी प्राचीन है। यहां फैले शिलालेख और अवशेष बताते हैं कि यह क्षेत्र लंबे समय से धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है।