सनातन
‘Mahavatar Narasimha’ Movie Review: बड़े पर्दे पर नरसिंह भगवान की धमाकेदार एंट्री! जानिए लोगों के रिव्यू...
‘Mahavatar Narasimha’ Movie Review: मोस्टअवटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ 25 जुलाई को बॉक्स ऑफिस में रिलीज हो चुकी हैं। यह फिल्म हमें एक आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाती है, जिसमें भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की महिमा और प्रह्लाद की भक्ति को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी को एनिमेशन के जरिए दिखाया गया है, इसे देखने के बाद लोगों के शानदार रिएक्शन सामने आ रहें हैं।
Read More: Tara Veer Pahariya Video Viral:तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया के साथ रिलेशन को किया कंफर्म, वायरल वीडियो में प्यार लुटाती दिखी एक्ट्रेस!
फिर भी दिति अपने आग्रह पर अडिग रहती हैं। अंततः महर्षि कश्यप उसके आग्रह को स्वीकार करते हैं, और वही उनकी आशंका को सत्य साबित कर देता है। दिति के गर्भ में दो भयंकर राक्षसी प्रवृत्ति के भ्रूण उत्पन्न होते हैं – हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप। समय के साथ ये दोनों संपूर्ण ब्रह्मांड में अत्याचार मचाते हैं। देवताओं, ऋषियों और साधारण जनों पर उनके अत्याचार चरम सीमा तक पहुंच जाते हैं।
देवताओं की पुकार पर भगवान विष्णु अवतरित होते हैं। पहले वे वराह अवतार धारण कर हिरण्याक्ष का वध करते हैं, जिसने पृथ्वी को पाताल लोक में ले जाकर बंधक बना लिया था। फिर समय आता है हिरण्यकश्यप का, जो स्वयं को ईश्वर मानने लगा था। भगवान विष्णु नरसिंह अवतार धारण कर उसके अहंकार का अंत करते हैं।
इस कथा में हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रह्लाद की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। बाल्यावस्था से ही भगवान विष्णु का परम भक्त प्रह्लाद सत्य, धर्म और भक्ति की शक्ति का प्रतीक बनता है।
महावतार नरसिम्हा (2025), महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035), महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)।