Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Amit Shah in Chhattisgarh: शाह ने चंपेश्वर महादेव की पूजा
  • छत्तीसगढ़

Amit Shah in Chhattisgarh: शाह ने चंपेश्वर महादेव की पूजा

Ranu August 24, 2024

अधिकारियों के साथ आज करेंगे हाईलेवल मीटिंग

Amit Shah in Chhattisgarh: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ चंपारण में चंपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे.जहां अमित शाह ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। साथ ही शाह वल्लभाचार्य मंदिर भी पहुंचे. यहां से वे रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

नक्सलियों के खिलाफ हाईलेवल बैठक

नक्सलियों के खिलाफ शाह आज इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन की बैठक लेने वाले हैं। छत्तीसगढ़ समेत नक्सल प्रभावित 8 पड़ोसी राज्य के मुख्य सचिव और DGP शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा रायपुर में शाह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के ऑफिस का उद्घाटन करेंगे। अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे हैं। वे 25 अगस्त की दोपहर रायपुर से लौटेंगे।अमित शाह की सुरक्षा में माइंस प्रोटेक्टिव व्हीकल (MPV) भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन, दूरबीन के जरिए होटल के आस-पास कड़ी निगरानी की जा रही है।

Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

Amit Shah in Chhattisgarh: 3 दिन तक रायपुर रहेगे शाह

अमित शाह के साथ गृह मंत्रालय के आला अफसर भी रायपुर पहुंचे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री तीन दिन तक रायपुर में ही रहेंगे। शाह गृह विभाग की हर छोटी-बड़ी अपडेट रायपुर से ही लेंगे।आस-पास के राज्यों में नक्सल मूवमेंट की रिपोर्ट भी अफसरों से गृह मंत्री लेने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के डीजीपी भी इसे लेकर रिपोर्ट तैयार करके बैठे हैं, जिसका प्रेजेंटेशन अमित शाह की मीटिंग में होगा।

Read More- Viral Fever: MP में आया डराने वाला वायरल, 4 दिन के बुखार में लंग्स में 40% इन्फेक्शन

8 राज्यों के DGP शामिल होंगे

अमित शाह मुख्य सचिव, डीजीपी और अधिकारियों के साथ तीन अलग-अलग बैठक लेंगे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुख शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही बैठक में अर्द्धसैनिक बलों के ऑफिसर भी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। 25 अगस्त को सहकारिता विभाग की बैठक लेंगे और इसी के साथ ही उनका छत्तीसगढ़ दौरा खत्म होगा। केंद्रीय गृहमंत्री पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा भी कर सकते हैं।

Amit Shah in Chhattisgarh: सरेंडर पॉलिसी की समीक्षा

प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने शाह के दौरे पर कहा- केंद्रीय गृहमंत्री प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई और नक्सलियों के आत्म समर्पण के लिए उचित माहौल बनाने को लेकर किए जा रहे कामों की समीक्षा करेंगे। हम प्रदेश के विषयों को उनके समक्ष रखेंगे। उनका मार्गदर्शन और सहयोग हमें मिलता है। आज बस्तर में पीने के साफ पानी से लेकर राशन की सुविधा दूरस्थ अंचलों में दी जा रही है।

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: Rule Change From 1st September: रसोई गैस से लेकर आधार कार्ड तक.. 1 सितंबर से होंगे 6 बड़े बदलाव
Next: Big News Updates: ‘ग्वालियर आओ खुद जान जाओ’

Related Stories

अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • छत्तीसगढ़

गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

divya mistry March 2, 2026
ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान
  • छत्तीसगढ़

ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी

divya mistry March 2, 2026
Holi special police: पुलिस की रहेगी निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • छत्तीसगढ़

होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात

divya mistry March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • हरियाणा CM सैनी ने पेश किया बजट 2026-27, अग्निवीरों के लिए पुलिस में 20% आरक्षण
  • ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी
  • होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.