viral-fever-scary-viral-spread-in-mp

Viral Fever: MP में आया डराने वाला वायरल, 4 दिन के बुखार में लंग्स में 40% इन्फेक्शन

By : Ranu
Viral Fever: MP में आया डराने वाला वायरल, 4 दिन के बुखार में लंग्स में 40% इन्फेक्शन

जाने क्या है लक्षण और बचाब के तरीके

Viral Fever: मध्यप्रदेश में बारिश के बीच मौसम में बदलाव के चलते लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। निमोनिया, वायरल फीवर, डेंगू व मलेरिया के मरीज अस्पतालों में फर्ती हैं। निमोनिया लंग्स पर भी गंभीर असर कर रहा है। हालात यह है कि चार से पांच दिन के बुखार में लंग्स में 30 से 40 फीसदी तक संक्रमण देखा जा रहा है।

कोरोना की तरल दिख रहा संक्रमण

वायरल फीवर और निमोनिया के एक मरीज को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां उसका सीटी स्कैन किया गया। सीटी स्कैन इमेज में लंग्स में करीब 40 फीसदी निमोनिया का संक्रमण दिखा। यह ठीक दो साल पहले हुए कोरोना संक्रमण के तरह ही है। एक संक्रमित मरीज के सीटी स्कैन से पता चला कि उसके फेफड़े 35 से 40 फीसदी तक सफेद पड़ चुके हैं। चार दिन में ही संक्रमण निमोनिया के रूप में फैल गया है। निमोनिया होने से लंग्स जाम हो गए और आक्सीजन पहुंचाने का रास्ता बंद हो गया है।

Read More- Mahamrityunjay Mantra : ‘महामृत्युंजय मंत्र’ अकाल मृत्यु से बचाता है, मंत्र का जाप करने से आत्मविश्वास बढ़ता है

Viral Fever: 12 दिन से अधिक समय ले रहा वायरल

जेपी अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र श्रीवास्तव ने बताया, इन दिनों वायरल फीवर 12 से अधिक दिन तक आ रहा है। हर बार वायरल के नए स्ट्रेन आते हैं। इसमें वेरिएशन दिखाई देता है। यह बुखार 12 से 14 दिन तक आ रहा है। इसमें स्वाइन फ्लू सहित अन्य वायरल हो सकते हैं। लेकिन, लोग टेस्ट नहीं करा रहे हैं। लोगों को इंफ्लूएंजा वैक्सीन लग वाना चाहिए। ये वैक्सीन उन चार वायरस से बनती है जो दुनियाभर में एक्टिव होते हैं। इससे बेहतर प्रोटक्शन मिल जाता है।

Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

VIRAL Fever: ये है वायरल के लक्षण

चार दिन के बुखार में अत्यधिक कमजोरी

जोड़ों में तेज दर्द और थकान।

स्वाद गायब हो रहा है और सुगंध भी नहीं आ रही है