Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Alia Bhatt on Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर आलिया भट्ट ने कही दिल छू लेने वाली बात, पोस्ट वायरल..
  • एंटरटेनमेंट

Alia Bhatt on Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर आलिया भट्ट ने कही दिल छू लेने वाली बात, पोस्ट वायरल..

Hema Gupta May 13, 2025

Alia Bhatt on Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सीजफायर के बाद बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने ने एक लंबा चौड़ा भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने सैनिको की तारीफ की। और कहा जब हम अपने घरों में थे तब कुछ बहादुर महिलाएं और पुरुष अंधेरे में खड़े हमारी रक्षा कर रहे थे। और हर यूनिफॉर्म के पीछे एक मां थी, जो खुद भी नहीं सोई थी।

Read More: Sunil Pal on Rahul Vaidya: विराट कोहली की आलोचना पर भड़के सुनील पाल, राहुल वैद्य को सुनाई खरी-खोटी!

आलिया का इमोशनल पोस्ट…

एक्ट्रेस के ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसमें सच्चाई थी, जिसमें सैनिको के त्याग और बलिदान की व्याख्या है, इस पोस्ट को जो भी पढ़ेगा उसकी आंखो में आंसू आ जाएंगे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि- ‘पिछली कुछ रातें अलग महसूस हुई हैं। जब कोई देश अपनी सांसें रोक लेता है, तो हवा में एक अलग शांति महसूस होती है। और पिछले कुछ दिनों में हमने उस शांति को महसूस किया। एक एंजाइटी। हर बातचीत, हर न्यूज नोटिफिकेशन और डिनर टेबल पर गूंजने वाला एक तनाव। हमने ये भार महसूस किया कि कहीं पहाड़ों पर हमारे सैनिक जागे हुए हैं, अलर्ट हैं और खतरे में हैं।’

आगे लिखा कि…

‘जब हम अपने घरों में थे तब कुछ बहादुर महिलाएं और पुरुष अंधेरे में खड़े हमारी रक्षा कर रहे थे। अपनी नींद और जान के बदले हमारी नींद दे रहे थे। ये बहादुरी नहीं बलिदान है। हर यूनिफॉर्म के पीछे एक मां थी, जो खुद भी नहीं सोई थी। एक मां जो जानती थी कि उसका बच्चा लोरियों की नहीं बल्कि अनिश्चितता की, तनाव की और एक ऐसी खामोशी की रात का सामना कर रहा है, जो एक पल में टूट सकती थी।’

‘वो सोल्जर जघर नहीं लौटे, उनका नाम आज देश की आत्मा में जुड़ गया’ – आलिया

‘रविवार को हमने मदर्स डे सेलिब्रेट किया। जब हम फूल बांट रहे थे और गले मिल रहे थे, तो मैं उन माताओं के बारे में सोचने से खुद को रोक नहीं सकी, जिन्होंने नायकों को पाला और अपनी रीढ़ में थोड़ी ज्यादा मजबूती के साथ उस गौरव को अपने अंदर समेटे रखा।

 

हमारी उन सैनिकों को संवेदनाएं जिनकी जिंदगियां खत्म हो गई, वो सोल्जर जो कभी घर नहीं लौट सके। उनका नाम आज देश की आत्मा में जुड़ गया है। आशा है उनके परिवारों को हिम्मत मिले।’

‘आपकी ताकत इस राष्ट्र को अधिक आगे ले जाती है’ – आलिया

‘इसलिए आज रात, और आगे की हर रात, हम तनाव से पैदा होने वाली शांति को कम करने तथा शांति से पैदा होने वाली शांति को अधिक होने की आशा करते हैं।

और हर उस माता-पिता को प्यार भेजिए जो प्रार्थना कर रहे हैं, आंसू रोके हुए हैं।

क्योंकि आपकी ताकत इस राष्ट्र को उससे कहीं अधिक आगे ले जाती है जितना आप कभी सोच भी नहीं सकते।

हम एक साथ खड़े हैं। अपने रक्षकों के लिए। भारत के लिए।

Jai Hind’

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Hemant Soren Sahara India Investors: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विश्व भारती जनसेवा संस्थान के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, सहारा इंडिया निवेशकों के लिए उठाए जाएंगे कदम
Next: Kanpur Chaubepur Murder Case: प्रेमी ने की प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.