अग्निहोत्री के बदले मिजाज
अलंकार अग्निहोत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि मुख्यमंत्री योगी उनके हैं और हमेशा रहेंगे। उनके मुताबिक, CM योगी के शासनकाल में ही उन्हें नौकरी मिली और उनके जीवन और करियर में CM का अहम योगदान रहा। मीडिया से बातचीत करते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने यह साफ कहा कि किसी भी कीमत पर कोई बाहरी व्यक्ति हमारे राज्य में आकर CM योगी का अपमान नहीं कर सकता। अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि उनके कुछ व्यक्तिगत और प्रशासनिक मुद्दे थे, जिन्हें उन्होंने मंचों पर उठाया। लेकिन इन सबको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दूरी के रूप में देखना बिल्कुल गलत है। उनकी शिकायतें किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था से जुड़ी थीं।

सिस्टम से बाहर रहकर करेंगे लड़ाई
जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अलंकार का रुख नरम और सम्मानजनक नजर आया, वहीं अपने निलंबन और भविष्य को लेकर उन्होंने बेहद साफ बात कही। अलंकार ने कहा कि अब उनका सिस्टम में वापस जाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा –
मैंने खुद को इसके लिए तैयार कर लिया है कि आगे की लड़ाई सिस्टम के बाहर रहकर ही लड़ुंगा। बहुत सारे ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर काम करना है और वह काम सिस्टम के अंदर रहकर संभव नहीं।
Alankar Agnihotri CM Yogi: ‘यह सत्ता की लड़ाई नहीं’
उनका का मानना है कि सिस्टम के अंदर रहते हुए कई बार व्यक्ति अपनी बात खुलकर नहीं रख पाता। उनके मुताबिक, सिस्टम के बाहर रहकर मैं ज्यादा बेबाक बात कर सकता हूं। मैं उन मुद्दों पर खुलकर बोल सकता हूं, जिन पर पहले बोलना काफी मुश्किल था। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि उनका फोकस राजनीति नहीं, बल्कि मुद्दों पर है। वह किसी पद या सत्ता की लड़ाई नहीं लड़ रहे, बल्कि सामाजिक और संवैधानिक सवालों को उठा रहे हैं।
