Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Akshay on Cyber Awareness: बेटी संग हुई शर्मनाक घटना के बारें में बताकर अक्षय ने सभी को किया अलर्ट!
  • एंटरटेनमेंट

Akshay on Cyber Awareness: बेटी संग हुई शर्मनाक घटना के बारें में बताकर अक्षय ने सभी को किया अलर्ट!

Hema Gupta October 4, 2025

Akshay on Cyber Awareness: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी कंट्रोवर्सी की वजह से इस बार वो अपनी बेटी नितारा की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं।

Read More: Rashmika Vijay Engagement: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की सगाई, जानिए कब है शादी?

दरअसल, अक्षय कुमार राज्य पुलिस मुख्यालय में आयेजित साइबर जागरुकता माह 2025 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। और उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

अक्षय कुमार ने किया चौकाने वाला खुलासा…

एक्टर ने साइबर जागरुकता समारोह में शामिल हुए और साइबर क्राइम के बारें में बात करते हुए उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुई एक घटना के बारें में बताया।

उन्होंने कहा –

‘मैं आप सभी को एक छोटी सी घटना बताना चाहता हूं जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर घटी थी। मेरी बेटी वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ वीडियो गेम ऐसे होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ खेल सकते हैं। जब आप खेल रहे होते हैं तो कभी-कभी उधर से एक मैसेज आता है।

तो जब नितारा खेल रही थी तो वहां से एक मैसेज आया, क्या आप मेल हैं या फीमेल? तो उसने फीमेल क्लिक करके जवाब दिया। फिर उसने एक मैसेज भेजा। क्या आप मुझे अपनी न्यूड तस्वीरें भेज सकते हैं? यह मेरी बेटी थी। उसने सब कुछ बंद कर दिया और उसने जाकर मेरी पत्नी को बताया, इस तरह चीजें शुरू होती हैं। यह भी साइबर अपराध का एक हिस्सा है।’

#Mumbai: साइबर जागरूकता माह की शुरुआत पर अभिनेता अक्षय कुमार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने एक निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे मासूम दिखने वाली ऑनलाइन बातचीत भी कभी-कभी खतरनाक साबित हो सकती है। अक्षय ने कहा कि लापरवाही से ऐसी स्थितियां साइबर… pic.twitter.com/oaLf471YFw

— Priti Chauhan (@journopriti) October 3, 2025

एक्टर ने सीएम से की अपील…

अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र सरकार और सीएम से अपील करते हुए कहा कि- ‘बच्चो को ऑनलाइन अपराधियों और खतरों से खुद को बचाने के लिए जागरुक करने की बहुत आवश्यकता है। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगा कि हमारे महाराष्ट्र राज्य में सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा में हर हफ्ते साइबर पीरियड नाम से एक पीरियड होना चाहिए. जहां बच्चों को इसके बारे में समझाया जाए।’

उन्होंने कहा कि- ‘आप सभी जानते हैं कि यह अपराध सड़क पर होने वाले अपराध से भी बड़ा होता जा रहा है, इस अपराध को रोकना बहुत जरूरी है।’

अक्षय के करियर की बात करें तो…

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला, गजेंद्र राव और राम कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

इसके अलावा अक्षय निर्देशक प्रियदर्शन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान और सैयामी खेर मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रेमी की हत्या करवाने वाली महामंडलेश्वरः पूजा शकुन पांडेय
Next: Badwani: फलों पर नाले के पानी का छिड़काव, कैमरे में कैद हुई  इकबाल की करतूत, पब्लिक ने सिखाया सबक

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.