Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Portable 3D X-Ray Machine: एम्स भोपाल-आईआईटी इंदौर का कमाल: हादसे की जगह ही मिलेगी सीटी स्कैन जैसी जांच
  • मध्य प्रदेश

Portable 3D X-Ray Machine: एम्स भोपाल-आईआईटी इंदौर का कमाल: हादसे की जगह ही मिलेगी सीटी स्कैन जैसी जांच

Narendra Singh January 15, 2026

Portable 3D X-Ray Machine: दुनिया का पहला एआई आधारित पोर्टेबल 3D एक्स-रे

सड़क हादसों और आपात स्थितियों में हर मिनट कीमती होता है। पहला घंटा जिसे गोल्डन आवर कहा जाता है मरीज की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है। इसी सोच के साथ एम्स भोपाल और आईआईटी इंदौर मिलकर एक ऐसी तकनीक विकसित कर रहे हैं, जो अस्पताल पहुँचने से पहले ही गंभीर घायल मरीजों की जांच कर सके. यह यूनिट AI आधारित पोर्टेबल 3D एक्स-रे मशीन होगी, जो एक्स-रे को कई एंगल से कैप्चर कर थ्री-डायमेंशनल इमेज तैयार करेगी। यानी, सीटी स्कैन जैसी सुविधा सीधे हादसे के स्थल पर उपलब्ध होगी।

Portable 3D X-Ray Machine: ICMR की मंजूरी 

इस महत्वाकांक्षी शोध परियोजना को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने मंजूरी दी है। कुल 1224 रिसर्च प्रस्तावों में से केवल 38 को चुनकर फंडिंग दी गई है, और यह मध्यप्रदेश से चयनित इकलौता प्रोजेक्ट है। फंडिंग राशि 8 करोड़ रुपये है।

समय पर जांच न मिलना बना मौत का कारण

भारत में सड़क दुर्घटनाओं या आपात स्थितियों में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण समय पर आधुनिक जांच और इलाज न मिल पाना है। अकेले मध्यप्रदेश में हर साल लगभग डेढ़ लाख लोग सड़क हादसों या गंभीर दुर्घटनाओं में घायल होते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के विश्लेषण में यह सामने आया है कि ट्रॉमा मरीजों की मृत्यु में जांच सुविधाओं तक पहुँचने का समय सबसे निर्णायक होता है.अभी सीटी स्कैन और अन्य आधुनिक जांच मशीनें केवल बड़े शहरों और चुनिंदा अस्पतालों में उपलब्ध हैं। ऐसे में कई बार घायल मरीजों तक जीवन रक्षक जांच पहुँचने में देर हो जाती है।

पोर्टेबल 3D यूनिट कैसे करेगी काम

मशीन कम रेडिएशन के साथ थ्री-डायमेंशनल इमेज तैयार करेगी।
AI एल्गोरिद्म कई एंगल से लिए गए एक्स-रे इमेज को प्रोसेस कर सीटी-स्कैन जैसी हाई डेफिनेशन इमेज देगा।
रेडिएशन स्तर पारंपरिक सीटी स्कैन की तुलना में लगभग 500 गुना कम होगा।


यह मशीन पूरी तरह पोर्टेबल होगी. इसे एंबुलेंस या हादसे के स्थल पर ले जाकर तुरंत जांच की जा सकेगी। इससे ट्रॉमा मामलों में त्वरित और सटीक निर्णय लेना संभव होगा.

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bangladesh Cricketers Demand: BCB डायरेक्टर पर भड़के बांग्लादेशी क्रिकेटर, बोले- इस्तीफा दो वरना करेंगे बॉयकॉट!
Next: IISER भोपाल में शुरू होगा 20वां एशियन विंटर स्कूल कार्यक्रम: ब्रह्मांड के रहस्यों पर होगा मंथन

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.