Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Salman Akshay On Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सलमान और अक्षय का बड़ा फैसला!
  • एंटरटेनमेंट

Salman Akshay On Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सलमान और अक्षय का बड़ा फैसला!

Hema Gupta June 13, 2025

Salman Akshay On Plane Crash: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई और कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस संवेदनशील माहौल को देखते हुए बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपना एक इवेंट कैंसल कर दिया। साथ ही विष्णु मांचू और अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी टाल दिया गया जो कि इंदौर में रखा गया था।

Read More: Ahmedabad Plane Crash: हादसे में विक्रांत के कजिन की नहीं बल्कि इस करीबी की गई जान, मैसी ने जताया दुख…

“इस दुख की घड़ी में देश के साथ हूं” – सलमान

सलमान खान, जो कि हाल ही में इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) के ब्रांड एम्बेसडर बने हैं, उनको आज मुंबई में होने वाले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस इवेंट में शामिल होना था। लेकिन विमान हादसे की खबर मिलते ही उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया।

सलमान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा –

“अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुःख हुआ… यात्रियों, चालक दल और सभी प्रभावित लोगों के परिवारों के लिए प्रार्थनाएं।”

ISRL की ओर से भी बयान जारी कर कहा गया…

“हमारी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जो इस हादसे से प्रभावित हुए हैं। सलमान खान और ISRL ने मिलकर यह निर्णय लिया कि यह कार्यक्रम अब आगे किसी अन्य दिन आयोजित किया जाएगा।”

अक्षय कुमार और विष्णु मांचू ने ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर लॉन्च किया स्थगित…

फिल्म ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर 13 जून को इंदौर में लॉन्च होना था, लेकिन हादसे को देखते हुए यह इवेंट भी रद्द कर दिया गया है और ट्रेलर रिलीज को एक दिन के लिए टाल दिया गया है।

फिल्म में अक्षय कुमार, महेश बाबू, प्रभास, काजल अग्रवाल, रघु बाबू, और मधु जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अक्षय कुमार ने जताया दुख…

एक्टर ने दुख व्यक्त करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि- “एयर इंडिया दुर्घटना से स्तब्ध और अवाक हूं। इस समय केवल प्रार्थनाएं ही हैं 🙏।”

अन्य सितारों ने जताया दुख…

जूनियर एनटीआर ने लिखा…

‘अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना और शक्ति। मेरी संवेदनाएं प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ हैं’।

Deeply saddened by the Ahmedabad Air India flight crash. Prayers and strength to everyone affected. My thoughts are with the passengers, crew members, and their families.

— Jr NTR (@tarak9999) June 12, 2025

कंगना रनौत ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा….

‘अहमदाबाद विमान हादसे का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की कामना करती हूं। ईश्वर इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करें’।

अहमदाबाद विमान हादसे का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।

ईश्वर से सभी के सकुशल होने की कामना करती हूँ, ईश्वर इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करें।

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) June 12, 2025

करीना कपूर ने लिखा कि…

एक्ट्रेस ने प्लेन क्रेश हादसे पर दुख जताते हुए लिखा कि- ‘एयर इंडिया फ्लाइट दुर्घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। विमान में सवार सभी यात्रियों, चालक दल और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रही हूं। इस दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’।

सोनाक्षी ने जताया दुख…

सोनाक्षी सिन्हा ने भी हादसे पर दुख जताते हुए लिखा कि – ‘जीवन बहुत अप्रत्याशित है! मेरी संवेदनाएं प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ हैं।’

शोभिता धुलिपाला ने लिखा..

‘अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। पीड़ितों के परिवारों के साथ-साथ क्रू दल के लिए दुआ कर रही हूं। इस मुश्किल समय में सभी के लिए प्रार्थनाएं ही कर सकते हैं’।

आलिया भट्ट ने जताया दुख…

अर्जुन कपूर ने जताया दुख…

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous:  Apaches Emergency Landing : पठानकोट में एयरफोर्स का अपाचे हेलिकॉप्टर खेत में उतरा!
Next: Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा में 223.88 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन, अहमदाबाद हादसे पर जताया शोक

Related Stories

Toxic Song Out,
  • एंटरटेनमेंट

Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…

Hema Gupta March 2, 2026
Rashmika Vijay Reception Party
  • एंटरटेनमेंट

Rashmika Vijay Reception Party: रश्मिका और विजय के शादी का इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन

Hema Gupta March 2, 2026
Actress On Ali Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

Hema Gupta March 2, 2026
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल
  • AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध
  • भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं
  • ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?
  • Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.