डॉक्यूमेंट्स में अब ‘India’ नहीं ‘भारत’ लिखा जाएगा

Ahilya University: इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने बड़ा फैसला लिया है. यहां आधिकारिक दस्तावेजों, डिग्री और मार्कशीट में इंडिया शब्द की जगह पर ‘भारत’ शब्द का उपयोग करने के लिए एक प्रस्ताव पास किया गया.
Ahilya University:डॉक्यूमेंट्स में अब ‘India’ नहीं ‘भारत’ लिखा जाएगा
मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने बड़ा फैसला लिया है. इस विश्वविद्यालय के डॉक्यूमेंट्स में अब ‘India’ नहीं ‘भारत’ लिखा जाएगा. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें कहा गया कि विश्वविद्यालय अपने सभी आधिकारिक दस्तावेजों, डिग्री और मार्कशीट में इंडिया शब्द की जगह पर ‘भारत’ शब्द का उपयोग करेगा.
Ahilya University:देवी अहिल्या यूनिर्सिटी का फैसला
यह प्रस्ताव कार्यकारी परिषद के एक सदस्य की ओर से ‘एक राष्ट्र, एक नाम-भारत’ की अवधारणा के तहत पेश किया गया था. इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद यह देवी अहिल्या विश्वविद्यालय देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है, जो भारत शब्द का इस्तेमाल करेगा.
Ahilya University: ‘India’ नहीं अब ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राकेश सिंघई के मुताबिक, ‘कार्यकारी परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया. इसके तहत विश्वविद्यालय अपने सभी दस्तावेजों, डिग्रियों, मार्कशीट, देश और विदेश में पत्राचार और रोजमर्रा के कामकाज में केवल ‘भारत’ का इस्तेमाल करेगा.कुलपति ने बताया कि हमारे देश को प्राचीन काल से भारत भारत कहा जाता है. देश को इंडिया नाम अंग्रेजों ने अपनी सुविधा के अनुसार दिया था. हमें अपने देश का मूल नाम भारत हर जगह इस्तेमाल करना चाहिए. वो लंबे समय से अपने विजिटिंग कार्ड पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में देश के नाम के रूप में ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं.
