Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • AFG vs ZIM 2nd T-20 Match: सीरीज में अफगानिस्तान की बढ़त, दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया..
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

AFG vs ZIM 2nd T-20 Match: सीरीज में अफगानिस्तान की बढ़त, दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया..

Hema Gupta November 1, 2025

AFG vs ZIM 2nd T-20 Match: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 मैच में 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

Read More: Pro Kabaddi League 2025: दिल्ली की धमाकेदार जीत, फजल अतराचली बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट…

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए, टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

सिकंदर रजा का संघर्ष, फिर भी जिम्बाब्वे 125 पर ढेर…

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। डायन मायर्स (6) और विकेटकीपर ब्रेंडन टेलर (3) जल्दी आउट हो गए।

Afghanistan take an unassailable 2-0 lead in the three-match T20I series with a seven-wicket victory.

Match Detail 👉 https://t.co/Kdz6GEs4N5#ZIMvAFG #ExperienceZimbabwe pic.twitter.com/W947ZYdcfN

— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) October 31, 2025

कप्तान सिकंदर रजा (37 रन) ने एक छोर संभाला, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। ब्रायन बेनेट (16), रायन बर्ल (10) और टोनी मुन्योंगा (19) ने थोड़ी कोशिश की, पर टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
अंत में ब्रैड एवंस (12 रन) आउट हुए और पूरी टीम 125 रन पर सिमट गई।

राशिद खान की गेंदबाजी में जादू…

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट लिए।

अब्दोल्लाह अहमदजई और मुजीब उर रहमान को 2-2 विकेट मिले, जबकि फरीद अहमद और मोहम्मद नबी ने 1-1 विकेट लिया।

Congratulations! The #Afghanistan team defeated #Zimbabwe by 7 wickets in the second #T20 match and won the #series. pic.twitter.com/ZXx4PVh9aL

— Pathan Bhai (@PathanBhaiii) October 31, 2025

इब्राहिम जादरान की फिफ्टी से अफगानिस्तान की जीत पक्की…

126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। रहमानुल्लाह गुरबाज (16) और सेदिकुल्लाह अटल (8) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद इब्राहिम जादरान (नाबाद 57 रन, 51 गेंद) और दारविश रसूल (17 रन) ने टीम को संभाला।

अंत में ओमरजई (25 रन, 13 गेंद) ने तेज पारी खेलकर अफगानिस्तान को जीत दिलाई। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड एवंस ने 2 और वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 1 विकेट लिया।

सीरीज में अफगानिस्तान की अजेय बढ़त…

अफगानिस्तान ने पहला टी-20 मैच 53 रन से जीता था और अब दूसरा भी अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला 2 नवंबर को हरारे में खेला जाएगा।
गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने पारी और 73 रन से जीत दर्ज की थी।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : बैतूल–इटारसी हाईवे का हाल बेहाल,मंत्री नितिन गडकरी ने जताई नाराजगी
Next: CG NEWS: इंतजार खत्म, आज से खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.