Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • AFG vs BAN Asia Cup 2025: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच करो या मरो का मुकाबला आज!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

AFG vs BAN Asia Cup 2025: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच करो या मरो का मुकाबला आज!

Hema Gupta September 16, 2025

AFG vs BAN Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का 9वां मैच 16 सितंबर यानि की आज अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले से दोनों टीमों की सुपर – 4 की राह तय होगी। अफगानिस्तान 1 जीत से अगले दौर में पहुंच जाएगा, जबकि बांग्लादेश को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

Read More: SL vs HKG Asia Cup 2025: श्रीलंका ने हांगकांग को 4 विकेट से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह…

दोनों टीमों का अब तक का प्रदर्शन…

अफगानिस्तान ने अब तक टूर्नामेंट में 1 मैच खेला और हॉन्ग कॉन्ग को हराया। वहीं, बांग्लादेश ने 2 मैच खेले हैं, पहले मैच में श्रीलंका से हार मिली और दूसरे में हॉन्ग कॉन्ग को हराया। श्रीलंका पहले ही ग्रुप-B से सुपर – 4 में जगह बना चुका है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड…

टी-20 फॉर्मेट में अब तक अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच कुल 12 मैच खेले गए हैं। इनमें अफगानिस्तान को 7 बार जीत दर्ज मिली, जबकि बांग्लादेश 5 मैच ही जीत सका। एशिया कप में दोनों का केवल एक बार आमना-सामना हुआ है। 2022 के उस मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था।

#AfghanAtalan have hit the ground running for one last time ahead of their second match at the ACC Men’s T20 Asia Cup 2025 against Bangladesh, which is scheduled to be held tomorrow in Abu Dhabi. 👏#AsiaCup2025 | #AFGvBAN | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/qBFdieX6YC

— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 15, 2025

अफगानिस्तान की ताकत…

अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 73* रनों की पारी खेली थी। वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई (53 रन) और मोहम्मद नबी (33 रन) ने भी योगदान दिया।
गेंदबाजी में फजलहक फारूकी और गुलबदीन नाइब ने 2-2 विकेट लिए थे।

🚨 DO OR DIE FOR BANGLADESH 🚨

It’s Bangladesh vs Afghanistan in Asia Cup 2025 today. Bangladesh are staring at a group stage elimination with only 1 game left. They must win today, if not then both Sri Lanka and Afghanistan will qualify for Super 4.#BANvAFG #DPWorldAsiaCup2025 pic.twitter.com/hnbXdUNvdy

— Cricholic Mrigankaaaa🇮🇳❤️ (@MSDianMrigu) September 16, 2025

बांग्लादेश का प्रदर्शन…

बांग्लादेश की ओर से कप्तान लिटन दास सबसे अहम बल्लेबाज हैं। उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 39 गेंदों पर 59 रन की शानदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में तंजीम हसन साकिब टीम के टॉप परफॉर्मर रहे हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

अफगानिस्तान

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाइब, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, अल्लाह गजनफर, फजलहक फारूकी।

बांग्लादेश

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल और उनके भाई पर गंभीर आरोप , इन्फ्लुएंसर विश्वम पंजवानी ने जताया जान का खतरा , SP ऑफिस में दी लिखित शिकायत
Next: Chhattisgarh news: शराब पीने के बाद दो युवकों की तबीयत बिगड़ी , इलाज के दौरान हुई मौत , आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

Related Stories

पीपुल्स यूनिवर्सिटी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 

divya mistry March 2, 2026
Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह…
  • मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे
  • महाकाल में अब हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराज़गी
  • मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ. मोहन यादव शिखरधाम के भीलटदेव मंदिर पहुंचे
  • Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.