चेयरमैन गौतम अदाणी ने CM साय से की मुलाक़ात

Adani Group will invest in CG: छत्तीसगढ़ में अदाणी ग्रुप बड़ा निवेश करने जा रहा है.सीएम विष्णु देव साय के साथ अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की एक बैठक हुई.जिससे निवेश को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है.
Adani Group will invest in CG: चेयरमैन गौतम अदाणी ने सीएम से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ में अडानी ग्रुप बिजली संयंत्रों के विस्तार पर एक बड़ा निवेश करने जा रहा है. इसकी घोषणा समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने की है. इसके अलावा प्रदेश में सीमेंट संयंत्रों के विकास और विस्तार और सीएसआर के तहत भी अदानी ग्रुप एक बड़ी राशि खर्च करेगा.अडानी समूह के चेयरमेन गौतम अदाणी ने सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात की. दोनों के बीच हुई बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई
Adani Group will invest in CG: 60,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ एक बैठक में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रायपुर,कोरबा और रायगढ़ में समूह के बिजली संयंत्रों के विस्तार के लिए 60,000 करोड़ रुपये के नियोजित निवेश की घोषणा की है. इस विस्तार से छत्तीसगढ़ की कुल बिजली उत्पादन क्षमता में 6,120 मेगावाट की अतिरिक्त वृद्धि होगी.
Adani Group will invest in CG: सीमेंट में भी निवेश करेगा अदाणी ग्रुप
इसके साथ ही चेयरमेन ने राज्य में समूह के सीमेंट संयंत्रों के विकास और विस्तार के लिए 5,000 करोड़ रुपये का वादा किया. उन्होंने राज्य सरकार को अडानी फाउंडेशन के माध्यम से सीएसआर के तहत शिक्षा,स्वास्थ्य सेवा,कौशल विकास और पर्यटन में पहल का समर्थन करने के लिए अगले चार सालों में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का आश्वासन दिया है.
