Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Actor Dharmendra Hospitalised: वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए बॉलीवुड के ही-मैन!
  • एंटरटेनमेंट

Actor Dharmendra Hospitalised: वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए बॉलीवुड के ही-मैन!

Hema Gupta November 10, 2025

Actor Dharmendra Hospitalised: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Read More: Dharmendra Health Update: फिटनेस के लिए मशहूर धर्मेंद्र हुए बीमार, ICU में भर्ती!

डॉक्टरों के अनुसार, उनकी कंडीशन बेहद क्रिटीकल है, इसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है।

सांस लेने में हो रही दिक्कत?

सूत्रो के अनुसार, धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत के चलते ICU में एडमिट किया गया। हॉस्पिटल की मेडिकल टीम लगातार उनके
ऊपर नजर रखे हुए है, और उनकी देखभाल कर रहें हैं। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर परिवार या अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

एक्टर की हालत नाजुक…

डॉक्टरों का कहना है कि अगले 72 घंटे बेहद क्रिटिकल रहेंगे। इस बीच, खबर है कि परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं, जबकि बेटियों को अमेरिका से बुलाया गया है।

हाल ही में धर्मेंद्र अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ के ट्रेलर रिलीज के दौरान नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने किरदार को लेकर उत्साह जताया था।

कुछ दिन पहले ICU में थे भर्ती…

31 अक्टूबर की रात पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि धर्मेंद्र को रात में सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। फिर हॉस्पिटल के एक कर्मचारी ने बताया था कि धर्मेंद्र को ICU में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है, ताकि उनकी निगरानी की जा सके।

उन्होंने कहा-

‘धर्मेंद्र जी को सांस लेने में परेशानी थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे आराम कर रहे हैं। उनके सभी पैरामीटर सामान्य हैं – हार्ट रेट 70, ब्लड प्रेशर 140/80 और यूरीन आउटपुट भी सामान्य है।’

हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, चिंता की कोई बात नहीं है। यह सिर्फ रुटीन हेल्थ चेकअप और हल्की कमजोरी के चलते किया गया कदम है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

8 दिसंबर को मनाएंगे 90वां जन्मदिन…

धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 90 वर्ष के होने वाले हैं। करीब 6 दशकों से भी अधिक समय से वे बॉलीवुड के सबसे सम्मानित और फिट अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। अपने करियर में उन्होंने शोले, चुपके चुपके, धरम वीर, सीता और गीता, रॉकी और अपने जैसी सुपरहिट फिल्मों से लोगों का दिल जीता।

फिटनेस और फिल्मों से अब भी जुड़े हैं धर्मेंद्र…

बढ़ती उम्र के बावजूद धर्मेंद्र अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें उनका दमदार अंदाज़ फिर से देखने को मिला।
फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि “ही-मैन” जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौट आएंगे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS :छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग में मेट्स पैंथर्स ने नरेश चैलेंजर्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई
Next: CG NEWS : डिप्टी सीएम विजय शर्मा नक्सली लीडर हिड़मा के गांव पहुंचे

Related Stories

Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.