Achaleshwar Temple: ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिर के पुजारी ने एक श्रद्धालु को जमकर पीटा। प्रसाद चढ़ाने के विवाद के बाद नटराज भवन के कमरे में बंद कर थप्पड़ मारे। गले पर पकड़ा और जोर से धक्का दिया। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

बता दें कि पीड़ित का नाम राजेश बोहरा (54) है, जो लक्ष्मीगंज लश्कर के निवासी हैं। आरोपी पुजारी ने जान से मारने की धमकी दी है। इससे पीड़ित को जान का खतरा बना हुआ है। वह और उनका परिवार डरा हुआ है। और सुरक्षा की मांग की है।
Achaleshwar Temple: पुजारी ने भगवान पर फेंककर चढ़ाया प्रसाद
पीड़ित श्रद्धालु राजेश ने कहा कि वह पिछले 40 साल से अचलेश्वर मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे हैं।और 29 मार्च को वे मंदिर में पूजा करने गए थे। इसी वक्त उन्होंने पुजारी गगन कटारे को प्रसाद चढ़ाने के लिए दिया। पुजारी ने प्रसाद को भगवान पर फेंककर चढ़ाया।
Achaleshwar Temple: नटराज भवन में ले जाकर की पिटाई
इस दौरान श्रद्धालु राजेश बोहरा ने पुजारी गगन कटारे से प्रसाद ठीक से चढ़ाने के लिए कहा। इससे पुजारी भड़क गया। और पुजारी गगन ने बदसलूकी की। मंदिर में मौजूद कर्मचारियों से कहा कि इसे मंदिर के नटराज भवन में ले जाओ। वहां ले जाकर इसे ‘सही कर दो’।
राजेश बोहरा को खींचकर नटराज भवन में ले जाया गया। यहां पुजारी गौरव कटारे ने मारपीट की। धक्का-मुक्की भी की। मारपीट की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने उसी पुजारी से दीक्षा ली थी, जिसके साथ उसका विवाद हुआ था। इसके बावजूद, पुजारी ने एक शिष्य के साथ इस तरह का बर्ताव किया।
शिकायत मिलते ही मामले की जांच की जाएगी
मामले में सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलते ही मामले की जांच की जाएगी। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
