Accusations on CM Mann: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सीएम मान ने इंटरनेशनल विमेंस डे के मौके पर एक सरकारी फंक्शन के दौरान महिलाओं के बारे में अपमानजनक और घटिया भाषा का इस्तेमाल किया. पंजाब कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन को शिकायत भेजी है. कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने 8 मार्च को मनाए गए ‘इंटरनेशनल विमेंस डे’ के मौके पर सुनाम में हुए एक सरकारी फंक्शन के दौरान महिलाओं के बारे में अपमानजनक और घटिया भाषा का इस्तेमाल किया.

पार्टी ने अपने लेटर में मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और मुख्यमंत्री के खिलाफ कानूनी और संवैधानिक कार्रवाई की जाए.इस फंक्शन में मुख्यमंत्री भगवंत मान चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे.
Accusations on CM Mann: लेटर में क्या-क्या आरोप?
लेटर में आरोप है कि मुख्यमंत्री मान ने अपने भाषण के दौरान अपने कॉलेज के दिनों से जुड़ी एक घटना बताते हुए महिलाओं की इज्ज़त को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया. कांग्रेस ने अपनी शिकायत में ये भी लिखा है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लड़की पीला सूट पहनती थी, तो वह उसे ‘भिरंड’ कहते थे.
इसके अलावा, लेटर में यह भी कहा गया है कि जब लड़की ने हरा सूट पहना था, तो उससे कहा गया कि वह ‘पाकिस्तान के कपड़े पहनकर आई है’.कांग्रेस ने अपने लेटर में कहा है कि भारत के संविधान के आर्टिकल 14, 15 और 21 हर नागरिक को बराबरी, भेदभाव से आज़ादी और सम्मान के साथ जीने का अधिकार देते हैं.
आयोग करे मामले की जांच
पार्टी ने शिकायत में लिखा है कि एक राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते भगवंत मान की जिम्मेदारी है कि वे महिलाओं की गरिमा बनाए रखें, ना कि ऐसी टिप्पणी करके उसे कम करें.
लेटर के मुताबिक, इस मामले में सेक्शन 79 (किसी महिला की इज्जत को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द या इशारे), सेक्शन 75 (यौन उत्पीड़न या यौन टिप्पणी) और सेक्शन 356 के तहत मानहानि से जुड़े नियम लागू हो सकते हैं.
Accusations on CM Mann: सुरक्षा और सम्मान पर असर पड़ेगा.
पंजाब कांग्रेस ने मांग की है कि नेशनल कमीशन फॉर विमेन तुरंत मामले की जांच करे और जरूरी कानूनी कार्रवाई करे. तो इससे समाज में गलत मैसेज जाएगा और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर असर पड़ेगा.
