Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ACB-EOW का बड़ा एक्शन-शराब-कोयला घोटाला केस में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी
  • छत्तीसगढ़

ACB-EOW का बड़ा एक्शन-शराब-कोयला घोटाला केस में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

Taruna Samariya September 21, 2025

ACB-EOW major action Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब और कोयला घोटाला मामले में ACB-EOW ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तड़के कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिससे प्रशासनिक और कारोबारी हलकों में जबरदस्त हड़कंप मच गया है।

राजधानी में कारोबारी के घर दस्तावेज खंगाले

रायपुर के देवनगरी, देवपुरी इलाकों सहित 3-4 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने शराब कारोबारी अवधेश यादव के घर समेत कई जगह जरूरी दस्तावेज जब्त किए और छानबीन शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई घोटाले की कड़ियों को जोड़ने और अवैध लेन-देन के सबूत इकट्ठा करने के लिए की गई है।

बिलासपुर और दुर्ग में भी दबिश

रायपुर के साथ बिलासपुर में कोयला और शराब कारोबारियों के अलग-अलग घर और कार्यालयों पर छापेमारी की गई। दुर्ग में भी इसी तरह के बिजनेस हाउस व ट्रांसपोर्टरों की जांच चल रही है। एक ही दिन में 10 ठिकानों पर की गई कार्रवाई से यह साफ है कि जांच एजेंसियां घोटाले के तार कहां-कहां तक जुड़े हैं, उसकी जांच पड़ताल की जा रही हैं।

घोटाले की जड़ तक पहुंचने की कोशिश

शराब घोटाले में कई बड़ी गिरफ्तारी की गई है, जिसमें आबकारी विभाग से जुड़े वरिष्ठ अफसरों का नाम सामने आए है। करोड़ों रुपए के लेन-देन, नकली होलोग्राम के जरिए शराब बिक्री और कोयला घोटाले के तार उद्योग जगत से भी जुड़े हुए हैं। ईडी और ईओडब्ल्यू मिलकर इन मामलों की परतें खोलने में जुटे हैं, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे की संभावना है।

कारोबारियों में दहशत

एसीबी-ईओडब्ल्यू की छापेमारी से शराब और कोयला कारोबार जगत में दहशत का माहौल है। जिन कारोबारियों के ठिकानों पर छापे पड़े हैं, वहां अधिकारियों की अलग-अलग टीमें दस्तावेजों, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की जांच कर रही हैं, ताकि लेन-देन, संपत्ति और आपराधिक साजिश से जुड़े सबूत इकट्ठा किए जा सकें।

छत्तीसगढ़ में शराब और कोयला घोटाला केस की परतें गहराती जा रही हैं। छापेमारी ने राज्य में चर्चाओं को फिर से गरमा दिया और ईओडब्ल्यू की टीम ने संकेत दे दिया है कि भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन के तमाम कड़ियों को जल्द उजागर करने का लक्ष्य है

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs AUS Women’s ODI 2025: ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती सीरीज, स्मृति मंधाना ने तोड़े कई रिकॉर्ड!
Next: Guava Health Precautions: जानिए किन लोगों को अमरुद खाने से करना चाहिए परहेज…

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.