Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Early Titled Tuesday Online Chess: 9 साल के आरित ने मैग्नस कार्लसन से ड्रॉ खेला, वी. प्रणव बने चैंपियन!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Early Titled Tuesday Online Chess: 9 साल के आरित ने मैग्नस कार्लसन से ड्रॉ खेला, वी. प्रणव बने चैंपियन!

Hema Gupta June 26, 2025

Early Titled Tuesday Online Chess: भारतीय शतरंज के लिए एक और गौरवशाली पल सामने आया है। दिल्ली के 9 वर्षीय आरित कपिल ने ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट ‘अर्ली टाइटल्ड ट्यूसडे’ में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ कर सनसनी मचा दी है।

Read More: Isha Hardik Dating Revelation: ईशा ने अपने और हार्दिक की डेटिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा!

कार्लसन को दी बराबरी की टक्कर, जीत के करीब थे आरित

5 बार के वर्ल्ड चैंपियन कार्लसन के खिलाफ खेलते हुए आरित ने शानदार चालों से न सिर्फ मुकाबले को बराबरी पर रखा, बल्कि एक समय जीत की स्थिति तक पहुंच गए थे।
हालांकि, समय की कमी के चलते आरित अपनी बढ़त को जीत में नहीं बदल पाए और खेल ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

9-year-old Aarit Kapil from Delhi held world No. 1 Magnus Carlsen to a draw in the ‘Early Titled Tuesday’ online chess tournament. Aarit, runner-up at the recent U-9 Nationals, had Carlsen in a completely lost position before the game ended in a draw. pic.twitter.com/NqU5s2ab7t

— India Recap (@indiarecapnews) June 25, 2025

आरित की बड़ी उपलब्धियां…

1. 9 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय।

2. दुनियाभर में तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, जिन्होंने किसी ग्रैंडमास्टर को हराया।

3. एशियन यूथ शतरंज चैंपियनशिप में 4 सिल्वर मेडल (2 व्यक्तिगत, 2 टीम)

4. राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर अब तक 20 पदक जीत चुके हैं।

होटल रूम से खेला और दिग्गजों को किया प्रभावित…

आरित इस समय जॉर्जिया में चल रही अंडर-10 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने यह मुकाबला अपने होटल रूम से खेला और विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया।

कार्लसन के खिलाफ ड्रॉ: किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी बात…

मैग्नस कार्लसन को शतरंज इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है। वो 2013 से 2023 तक विश्व चैंपियन रहे और उन्होंने क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज तीनों प्रारूपों में खिताब जीते हैं।

ऐसे खिलाड़ी के खिलाफ ड्रॉ निकालना भी किसी युवा खिलाड़ी के लिए विशेष उपलब्धि होती है, और आरित ने यह कर दिखाया।

डी. गुकेश के बाद आरित ने भी कार्लसन को दी चुनौती…

हाल ही में भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने भी कार्लसन को हराकर इतिहास रचा था। उस हार के बाद कार्लसन ने हाथ पटककर गुस्से में अपने मोहरे गिरा दिए थे।

Norway Chess 2025
 

अब आरित कपिल ने भी उन्हें कड़ी चुनौती दी, जो भारतीय शतरंज के उभरते भविष्य को दर्शाता है।

भारत के वी. प्रणव बने टूर्नामेंट के विजेता…

इस टूर्नामेंट का खिताब भारत के ही वी. प्रणव ने अपने नाम किया। उन्होंने 11 राउंड में से 10 अंक हासिल किए। अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हैंस नीमन और मैग्नस कार्लसन ने 9.5 अंक हासिल किए, लेकिन टाईब्रेक के आधार पर नीमन को दूसरा स्थान मिला।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Bhajanlal Sharma: गहलोत का बड़ा दावा: “भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश”, BJP ने बताया भ्रम फैलाना
Next: मसूरी-देहरादून रोड पर चलती कार में लगी भीषण आग, परिवार के 5 लोग बाल-बाल बचे

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.