Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल में युवक का पीछा कर मारी गोली
  • मध्य प्रदेश

भोपाल में युवक का पीछा कर मारी गोली

Taruna Samariya December 14, 2025

Bhopal News  : भोपाल के ईटखेड़ी में जानलेवा हमले का शिकार दानिश अली होश में आ गया है। उसने वारदात का पूरा घटनाक्रम बताया है। दानिश ने कहा, कि शुक्रवार देर रात वह पत्नी के साथ स्कॉर्पियो से ईटखेड़ी में दोस्त के रिसेप्शन में शामिल होने गया था। और लौटते समय ईटखेड़ी कलारी के पास उसने कार रोकी। जैसे ही वह सड़क किनारे टॉयलेट कर रहा था, तभी बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आकर रुके।

आधा दर्जन लोगों ने किया हमला

संदेह होने पर मैं कार में बैठ गया। तभी सामने से दो अन्य बाइकों पर आए करीब आधा दर्जन युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने मुझे कार से घसीटकर बाहर निकाला और तीन से अधिक राउंड फायर किए, जिनमें दो गोलियां मुझे लगीं। इसके बाद चाकू से भी कई वार किए।

read more :MP मंत्रिमंडल का विस्तार, 4 मंत्रियों पर लटकी तलवार!

Bhopal News :पत्नी चिल्लाती रही, कोई नही आया

इस दौरान मेरी पत्नी मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन दहशत के कारण राहगीर आगे नहीं आए। हमले में पत्नी के हाथ में भी चाकू लग गया। भागते समय आरोपियों ने कहा– हमने बोला था, गोली मारेंगे, गोली मार दी।

पुरानी रंजिश के चलते हमला किया

दानिश ने बताया कि आरोपियों से मेरी पुरानी रंजिश है। स्टेशन पर रहने वाले रूसी से पहले भी लड़ाई हो चुकी है। उसी के साथियों ने मुझ पर हमला किया। पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी शाहबेज और फरदीन को हिरासत में ले लिया है। फरार शन्नू और जुबैर समेत अन्य की तलाश जारी है। टीआई आशीष सप्रे के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने की दो टीमें लगाई गई हैं और जल्द सभी को पकड़ लिया जाएगा।

Bhopal News :आरोपियों ने दानिश का पीछा किया

दानिश के मुताबिक, आरोपी उसका पीछा करते हुए करीब 22 किलोमीटर तक पहुंचे और कार्यक्रम से निकलते ही मौका देखकर हमला कर दिया।

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: U-19 Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच आज होगा मुकाबला!
Next: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज,कांग्रेस ने पहले दिन सत्र का किया बहिष्कार

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं
  • मध्य प्रदेश

मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं; बोत्सवाना से लाये गए 9 नए चीते

Rohan Umak February 28, 2026
DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव; शिकायत के बाद हुई निष्कासित

Rohan Umak February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.