गली बनी बॉक्सिंग रिंग
यूपी के झाँसी से एक मारपीट का मामला सामने आया है,बताया जा रहा है की किसी बात को लेकर एक शख्स द्वारा नाबालिग स्कूली बच्चे को बीच रोड पर निर्ममता से पीटा गया है, पिटाई के दौरान शख्स ने उसका गला दबाने का भी प्रयास किया और जमकर मारपीट की, आपकाे बता दें की आलम ये रहा कि बुरी तरह से एक शख्स पिटाई करता रहा और कुछ देर के लिए गली बॉक्सिंग रिंग की तरह नजर आई,पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जाँच शुरू क़र दी है।
मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के महावीरन मुहल्ले का
बताया जा रहा है की ये मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के महावीरन मुहल्ले का है,आपकाे बता दें की इसी मुहल्ले की लड़की से नाबालिग लड़के से कुछ कहासुनी हो गयी थी,जिसके बाद लड़की के परिवार के शख्स ने किशोर को उस वक़्त पकड़ लिया ज़ब वह पढ़ने के बाद लौट रहा था,पिटाई के दौरान मुहल्ले में भीड़ लग गयी, लेकिन किसी ने बीचबचाव नहीं किया।
