Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • 70 वें स्थापना दिवस पर “अभ्युदय मध्यप्रदेश” में झलकी लोक संस्कृति
  • मध्य प्रदेश

70 वें स्थापना दिवस पर “अभ्युदय मध्यप्रदेश” में झलकी लोक संस्कृति

Narendra Singh October 31, 2025

लोक एवं जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और रंगों से सजी राजधानी

70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह “अभ्युदय मध्यप्रदेश” के पूर्वरंग अंतर्गत गुरुवार को भोपाल के विभिन्न मार्गों, स्थलों एवं चौराहों पर भव्य सांस्कृतिक यात्राएं निकाली गईं। मध्यप्रदेश के लोक अंचलों और जनजातीय क्षेत्रों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक कला प्रस्तुत करते हुए आम नागरिकों से अपने प्रदेश के गरिमामय स्थापना दिवस समारोह में सहभागिता का आह्वान किया।

कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा प्रस्तुति दी

लोक एवं जनजातीय नृत्य कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी, जिन्हें देखकर लोग उत्साहित दिखाई दिए। यात्राओं के साथ चल रहे अश्व और वाद्ययंत्रों ने भी युवाओं का आकर्षण बढ़ाया। लोग कलाकारों के साथ सेल्फी लेते नज़र आए और मध्यप्रदेश की विविधतापूर्ण संस्कृति की सराहना की।

सांस्कृतिक यात्राओं के प्रमुख रूट और प्रस्तुतियां

बैरागढ़ रूट

बैरागढ़ से प्रारंभ होकर लालघाटी चौराहा, हलालपुरा गुफा मंदिर, द्रौणाचल, आर्मी कैंट, एयरपोर्ट रोड चौराहा और शाहजहांनाबाद होते हुए यात्रा हमीदिया अस्पताल चौराहा तक पहुँची।स्वाति उखले एवं साथी (उज्जैन) द्वारा मालवा का पारंपरिक मटकी नृत्य प्रस्तुत किया गया।अर्जुन बाघमारे एवं साथी (बैतूल) ने ठाठ्या नृत्य की प्रस्तुति दी, जो दिवाली पर गोंड जनजाति द्वारा किया जाता है।

सीपेट जे.के. रोड रूट

  • यह यात्रा कालिटी स्वीट्स,
  • पिपलानी,
  • भेल कॉलेज,
  • आईएसबीटी,

डीआरएम ऑफिस चौराहा तक पहुंची। लालबहादुर घासी एवं साथी (सीधी) ने घसियाबाजा नृत्य प्रस्तुत किया।संतोष कुमार यादव एवं साथी (सीधी) ने अहिराई नृत्य की प्रस्तुति देकर नागरिकों से स्थापना दिवस में सहभागिता का आग्रह किया।

कोलार डोमार्ट रूट

  • मंदाकिनी चौराहा,
  • सर्वधर्म कॉलोनी,
  • निशाल मेगा मार्ट,
  • शाहपुरा चौराहा,

बिट्टन मार्केट होते हुए यात्रा 10 नंबर मार्केट तक पहुँची।अनुजा जोशी एवं साथी (खंडवा) ने गणगौर लोक नृत्य प्रस्तुत किया। तुलेश्वर भावे एवं साथी (डिंडोरी) ने गुदुमबाजा नृत्य प्रस्तुत किया।

इसी प्रकार सूरजनगर चौराहा से एकांत पार्क चौराहा, 6 नंबर मार्केट से प्रभात चौराहा और अशोका गार्डन से कोहेफिजा चौराहा तक बधाई, अहिराई और ढिमरायाई नृत्यों की प्रस्तुतियों ने भोपाल की सड़कों को लोक संस्कृति के रंगों से सजा दिया।

स्थापना दिवस पर कर्मचारियों के लिए सौगात की संभावना

राज्य सरकार प्रदेश के लगभग 5.85 लाख कर्मचारियों को स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात दे सकती है। संभावना है कि सरकार कर्मचारियों का बकाया 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने और 4 माह का एरियर देने की घोषणा करे। नया डीए 1 जुलाई 2025 से प्रभावशील माना जाएगा और नवंबर-दिसंबर के वेतन में जोड़ा जा सकता है।

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

वित्त विभाग के अनुसार, सरकार पर हर महीने लगभग ₹125 करोड़ का अतिरिक्त बोझ आएगा, जबकि एरियर समेत कुल वित्तीय भार करीब ₹600 करोड़ तक पहुँचेगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इससे पहले 27 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीए में 3 प्रतिशत वृद्धि की थी।

स्थापना दिवस पर “पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा” का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल से “पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा” का शुभारंभ करेंगे।इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, भारत के विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के फ्लैग-ऑफ के साथ तीनों हेलीकॉप्टर उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बेहतर शिक्षा देना हमारी पहली प्राथमिकता : डॉ. मोहन यादव
Next: MP NEWS : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती,रन फॉर यूनिटी का आयोजन

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.