Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Pakistani citizens in Delhi : दिल्ली में 5000 पाकिस्तानी
  • देश-विदेश

Pakistani citizens in Delhi : दिल्ली में 5000 पाकिस्तानी

Narendra Singh April 28, 2025

Pakistani citizens in Delhi : IB की लिस्ट से मचा हड़कंप, पुलिस अलर्ट

Pakistani citizens in Delhi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की हत्या कर दी थी. यहां आतंकियों ने पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा और फिर गोली मार दी. जिसके बाद केंद्र सरकार ने तत्काल पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द कर दिया है.

IB की लिस्ट में 5000 पाकिस्तानी

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने दिल्ली में रह रहे करीब 5000 पाकिस्तानी नागरिकों की सूची दिल्ली पुलिस को सौंप दी है. ताकि इन लोगों की घर वापसी सुनिश्चित की जा सके. एफआरआरओ ने यह सूची दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच को सौंपी है और आगे सत्यापन और पहचान के लिए इसे संबंधित जिले के साथ भी साझा किया गया है.

इनके पास लॉन्ग टर्म वीज़ा

इस सूची में उन हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों के नाम शामिल हैं, जिनके पास लॉन्ग टर्म वीज़ा है और उन्हें छूट दी गई है. सूची सत्यापन के लिए संबंधित जिले को सौंप दी गई है और पाक नागरिकों को अपने वतन लौटने को कहा गया है. सेंट्रल दिल्ली और नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या अधिक है.

केंद्र ने नोटिस किया जारी

दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए रविवार शाम नोटिस जारी किया है. इसमें कहा गया है कि जो भी पाकिस्तानी नागरिक निर्धारित की गई समय सीमा में भारत नहीं छोड़ेगा, तो उसे गिरफ्तार कर केस चलाया जाएगा. ऐसे नागरिकों को 3 साल जेल या ₹3 लाख जुर्माना या फिर दोनों का सामना करना पड़ सकता है.

एक्शन लेने का निर्देश

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले पर एक बैठक बुलाई गई है और दिल्ली पुलिस को मामले पर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच और खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों को दिल्ली में रह रहे इन पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में जानकारी जुटाने और उन्हें जल्द से जल्द भारत छोड़ने के लिए कहने का काम सौंपा गया है.

आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की हत्या कर दी. सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा और फिर गोली मार दी. मरने वालों में से ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं. पिछले साल 18 मई की रात दो जगह आतंकियों ने हमला किया था. इसमें एक पहलगाम के पास और दूसरा ओपन टूरिस्ट कैंप में हमला हुआ था.

Raed More:-एनआईए ने आतंकी फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापे मारे

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

Watch Now:- उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से होने जा रही है…

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: एनआईए ने आतंकी फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापे मारे
Next: जेईई (एडवांस्ड) 2025 के लिए पंजीकरण शुरू: अंतिम तिथि और परीक्षा कार्यक्रम देखें

Related Stories

PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.