Pakistani citizens in Delhi : IB की लिस्ट से मचा हड़कंप, पुलिस अलर्ट
Pakistani citizens in Delhi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की हत्या कर दी थी. यहां आतंकियों ने पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा और फिर गोली मार दी. जिसके बाद केंद्र सरकार ने तत्काल पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द कर दिया है.IB की लिस्ट में 5000 पाकिस्तानी
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने दिल्ली में रह रहे करीब 5000 पाकिस्तानी नागरिकों की सूची दिल्ली पुलिस को सौंप दी है. ताकि इन लोगों की घर वापसी सुनिश्चित की जा सके. एफआरआरओ ने यह सूची दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच को सौंपी है और आगे सत्यापन और पहचान के लिए इसे संबंधित जिले के साथ भी साझा किया गया है.इनके पास लॉन्ग टर्म वीज़ा
इस सूची में उन हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों के नाम शामिल हैं, जिनके पास लॉन्ग टर्म वीज़ा है और उन्हें छूट दी गई है. सूची सत्यापन के लिए संबंधित जिले को सौंप दी गई है और पाक नागरिकों को अपने वतन लौटने को कहा गया है. सेंट्रल दिल्ली और नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या अधिक है.केंद्र ने नोटिस किया जारी
दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए रविवार शाम नोटिस जारी किया है. इसमें कहा गया है कि जो भी पाकिस्तानी नागरिक निर्धारित की गई समय सीमा में भारत नहीं छोड़ेगा, तो उसे गिरफ्तार कर केस चलाया जाएगा. ऐसे नागरिकों को 3 साल जेल या ₹3 लाख जुर्माना या फिर दोनों का सामना करना पड़ सकता है.
एक्शन लेने का निर्देश
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले पर एक बैठक बुलाई गई है और दिल्ली पुलिस को मामले पर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच और खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों को दिल्ली में रह रहे इन पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में जानकारी जुटाने और उन्हें जल्द से जल्द भारत छोड़ने के लिए कहने का काम सौंपा गया है.
आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की हत्या कर दी. सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा और फिर गोली मार दी. मरने वालों में से ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं. पिछले साल 18 मई की रात दो जगह आतंकियों ने हमला किया था. इसमें एक पहलगाम के पास और दूसरा ओपन टूरिस्ट कैंप में हमला हुआ था.