Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • 5 September Hindi Movie Poster Launch: उत्तराखंड के मुखिया ने लॉन्च किया हिंदी फिल्म ‘5 सितम्बर’ का पोसस्टर
  • उत्तराखंड

5 September Hindi Movie Poster Launch: उत्तराखंड के मुखिया ने लॉन्च किया हिंदी फिल्म ‘5 सितम्बर’ का पोसस्टर

Aditya Mishra July 18, 2025

यह फिल्म उत्तराखंड की वादियों में फिल्माई गई है

5 September Hindi Movie Poster Launch:  खबर उत्तराखंड से है जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप में हिंदी फिल्म ‘5 सितम्बर’ का पोस्टर लॉन्च किया। बतादें कि यह फिल्म पूरी तरह से उत्तराखंड की वादियों में फिल्माई गई है और इसमें राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय प्रतिभा को बड़े पर्दे पर उतारने का प्रयास किया गया है। फिल्म का निर्देशन कुनाल शमशेर मल्ला ने किया है… जबकि इसमें संजय मिश्रा, बृजेन्द्र काला जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों ने भी अभिनय किया है।

फिल्म नीति से बढ़ रहा है फिल्ममेकर्स का रुझान

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड अब फिल्म निर्माण के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है। राज्य सरकार ने फिल्म नीति के अंतर्गत फिल्म निर्माताओं को हर संभव सहायता प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। इसका उद्देश्य न केवल फिल्म उद्योग को आकर्षित करना है, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार और नई संभावनाएं भी प्रदान करना है।

read more: मानसून ने दिखाय दम, राजधानी समेत 15 जिलों में यलो अलर्ट

स्थानीय प्रतिभा को मिलेगा मंच

मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि “5 सितम्बर” जैसी फिल्में स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर लाने का सशक्त माध्यम बनती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए उत्तराखंड की संस्कृति, बोली-बानी और जीवनशैली को दर्शाया जाना राज्य की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

धामी ने यह भी कहा कि इस तरह की फिल्मों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उत्तराखंड की सुंदरता को देश-दुनिया के सामने लाने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाए गए प्राकृतिक दृश्य राज्य की खूबसूरती को दर्शकों के दिल तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

फिल्म टीम को शुभकामनाएं

5 September Hindi Movie Poster Launch: मुख्यमंत्री ने ‘5 सितम्बर’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में सफल रहेगी। इस अवसर पर फिल्म के प्रमुख कलाकार संजय मिश्रा, बृजेन्द्र काला, ऋषभ खन्ना, भुवन खन्ना और दीपराज राणा भी उपस्थित रहे। फिल्म की कहानी, अभिनय और निर्देशन की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।

read more: आगे मॉम, पीछे 4 बच्चे…’ सिवनी के जंगल में बाघिन की नाइट वॉक

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous:  गाजा के एकमात्र कैथोलिक चर्च पर इजराइली टैंक हमला: 3 की मौत
Next: Jatin Paranjpe on Rohit Sharma: टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता ने रोहित को लेकर दिया चौकाने वाला बयान!

Related Stories

Haldwani elephant accident
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

himani Shrotiya March 1, 2026
उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Rohan Umak March 1, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.