Andhrapradesh bike exhaust: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पुंगनूर शहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों दादा और 3 पोते-पोतियों की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, परिवार की बाइक हाल ही में रिपेयर कराई गई थी।

पूरी रात स्टार्ट रखी बाइक
मैकेनिक की सलाह पर बाइक को ठीक कराने के बाद उसे पूरी रात स्टार्ट करके रखना था। लेकिन परिवार के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। घर में पूरी रात बाइक को स्टार्ट रखने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है। घर के मालिक मुरली ने रविवार को अपनी पुरानी बाइक ठीक कराई। बाइक ठीक कराने के बाद मुरली ने र उसे अपने घर में पूरी रात स्टार्ट करके रखा।
4 लोगों की मौत
मुरली ने जहां पर बाइक खड़ी की थी, उसी कमरे में मुरली के पिता और 3 बच्चे सो रहे थे। रात में बाइक का धुआं कमरे में भर गया और दम घुटने की वजह से दादा और उसके 3 पोते-पोतियों की मौत हो गई। मरने वालों में कार्तिक (15 वर्ष), जुड़वां बहनें चारिता और चंदना (7 वर्ष) और 75 वर्षीय रामचंद्र शामिल हैं।

Andhrapradesh bike exhaust: जहरीली गैस
इन सभी की नींद में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के प्रभाव से दम घुटने की वजह से मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि बाइक से निकली जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से घर में सो रहे लोगों की मौत हुई है। पुंगनूर पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि बाइक स्टार्ट होने की वजह से पूरी रात कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती रही। इस कारण सभी का दम घुट गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
पुरे घर में भरा धुंआ
हादसे वाली रात मुरली और मां रेवती छत पर सो रहे थे। इसलिए उन्हें बाइक से निकले धुएं और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का असर नहीं हुआ। सुबह जब मुरली और रेवती सोकर उठे तो घर धुएं से भरा था। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो परिजनों को मृत पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुंगनूर थाने के इंस्पेक्टर ने घर और बाइक का निरीक्षण किया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
