14 IPS officers transferred in MP: मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले की बड़ी सूची जारी की है.
बता दें की इस फेरबदल में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पदों और जोन्स के प्रभारियों को बदल दिया गया है. सबसे प्रमुख बदलाव राजधानी भोपाल और परिवहन विभाग में हुआ है.

संजय कुमार होंगे भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर
शासन के जारी आदेश के अनुसार, बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक IG संजय कुमार को अब भोपाल का नया पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) नियुक्त किया गया है।
वे हरिनारायण चारी मिश्र की जगह पर रहेंगे.जिन्हें अब पुलिस मुख्यालय भोपाल में पुलिस महानिरीक्षक (SCRB) की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
परिवहन विभाग और उज्जैन जोन में बदलाव
बता दें की परिवहन विभाग में भी एक बड़ा बदलाव हुआ है.उमेश जोगा (1997 बैच) को उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) पद से हटाकर अब नया परिवहन आयुक्त (ग्वालियर) बनाया गया है.
वहीं, स्टडी लीव पर जा रहे विवेक शर्मा को परिवहन आयुक्त के पद से मुक्त कर पुलिस मुख्यालय में ADG (PTRI) के पद पर पदस्थ किया गया है.
उज्जैन जोन की कमान अब श्री एम.एस. गुप्ता को सौंपी गई है, जो खेल एवं युवा कल्याण विभाग से वापस लौटे हैं।
14 IPS officers transferred in MP: महत्वपूर्ण पदस्थापनाएं और अतिरिक्त प्रभार
अनंत कुमार सिंह (1994)
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद उन्हें म.प्र. पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक (MD) बनाया गया है।
के.पी. वेंकटेश्वर राव (1995)
उन्हें ADG तकनीकी सेवाएं के साथ-साथ एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अंशुमन यादव (1998)
उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग का नया संचालक नियुक्त किया गया है।
चैत्रा एन. (2009)
उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है, जबकि श्री संजय तिवारी को बालाघाट जोन का नया आईजी नियुक्त किया गया है।
14 IPS officers transferred in MP: इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त जिम्मा
आदेश के अनुसार, श्री जी. श्रीनिवास राव को नारकोटिक्स के साथ एसटीएफ (STF) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
इसी तरह श्री अभय सिंह को पुलिस मुख्यालय में आईजी (योजना) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं.
